Bihar Weather News: दिन में सताएगी उमस भरी गर्मी, शाम को बदलेगी फिज़ा, पढ़िए आज का मौसम समाचार

Bihar Weather Update News: बिहार में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कभी बारिश तो कभी धूप की वजह से बुखार से लोग जूझ रहे हैं। पिछले दिन (सोमवार) दोपहर में बादल छाए तो लोगों को लगा अब बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद फिर से उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी।

राजधानी पटना से करीब ज़िले में लगभग यही हाल रहा। वहीं पूरे प्रदेश की बात की जाए तो कही हल्की बारिश तो कही धूप खिली रही। दिन भर लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा, रात के वक्त भी सामान्य तापमान के मुकाबले न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस ज़्यादा दर्ज किया गया।

Bihar Weather News

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार के दिन में लोगों उमस भरी गर्मी सताएगी, लेकिन शाम से मौसम सुहावना होगा और रात तक मौसम का मिजाज़ पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है। वहीं बुधवार को हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मंगलवार को दिन में छिटपुट वर्षा होने के बाद भी गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे। शाम के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार से 13 सितंबर के बीच हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम के मिजाज को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह भादो चल रहा है, इस मौसम में खूब बारिश होती है। अब भादो में भी वर्षा नहीं होगी तो किसान को काफी नुकसान हो जाएगा। किसान ने जो सब्ज़ी बोई है, उसमें सही से पानी नहीं पड़ने पर फसल ख़राब हो सकती है। इसलिए चाहिए कि बारिश के भरोसे नहीं रहें। अपने मुताबिक खेत में पानी डालने की व्यवस्था कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+