Video: 'अरे भाई, तब तुम बच्चे थे, तुमको थोड़े पता होगा', विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़के CM नीतीश
Nitish Kumar vs Tejashwi voter list clash: बिहार विधानसभा बुधवार को एक बार फिर सियासी रंग में रंगी नज़र आई मंच वही था, किरदार भी वही, लेकिन संवाद इस बार कुछ ज्यादा ही फिल्मी लग रहे थे। वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर उठे सवालों पर जैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पुरानी यादों के गलियारे में चले गए और फिर शुरू हुआ 'तू बच्चा है, तुझसे ना हो पाएगा' ला सियासी नाटक!
तेजस्वी बोले- 11 डॉक्यूमेंट गरीब कहां से लाएगा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट अपडेट की प्रक्रिया में मांगे जा रहे 11 डॉक्यूमेंट्स पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'तने कागज़ तो बैंक लोन के लिए भी नहीं लगते! गरीब कहां से लाएगा ये सब? तेजस्वी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को समान वोटिंग अधिकार देता है, और SIR (Systematic Revision of Rolls) के तहत जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वो अव्यवहारिक है - खासकर ऐसे समय में जब बिहार बारिश में डूबा हुआ है।

'तुम्हारे माता-पिता के टाइम में क्या हालत थी'
तेजस्वी की बातों से नाराज़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, 'जब तुम्हारे माता-पिता मुख्यमंत्री थे, तब का बिहार देखा है? तब तुम गोद में थे, और अब हमें ज्ञान दे रहे हो? नीतीश ने चुटकी लेते हुए आगे कहा, 'हमारे समय में महिलाएं शाम को बाहर निकलने लगीं, मुसलमानों के लिए योजनाएं बनीं और तुम कहते हो काम नहीं हुआ?'
VIDEO | Bihar Assembly Session: Heated exchange of words between CM Nitish Kumar (@NitishKumar) and Leader of Opposition Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi).
— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2025
"Your father was CM for seven years and then your mother was there... you were the deputy CM... what was the situation at… pic.twitter.com/me5gQcVig2
ये भी पढ़ें उद्धव-फडणवीस की मुलाकात से Nitish Kumar की बढ़ रही टेंशन! BJP साध रही मुंबई से पटना तक सारे समीकरण
'बच्चा हो, बच्चा रहो'
बात सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं रही, नीतीश ने तेजस्वी को उनकी "उमरवा" (उम्र) याद दिलाते हुए कहा, 'अरे भाई, जब हम बिहार सुधार रहे थे, तब तुम बच्चे थे। हमने तुम्हें साथ रखा, पर जब काम नहीं चला तो छोड़ दिया। अब अंड-बंड बोलो चुनाव जीतने के लिए।'
CM नीतीश ने कहा कि, 'अरे छोड़ो ना, जाकर चुनाव लड़ोगे। सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन हमने अपना काम किया है। इसी को लेकर हम चुनाव में जाएंगे और एक-एक बात जनता को बताएंगे। अरे जानते हो, तुम तो बहुत छोटे थे उस वक्त। पटना शहर में शाम होते ही कोई घर से बाहर नहीं निकलता था, कहीं जाने का रास्ता नहीं होता था।'
ये भी पढ़ें Bihar Election: NDA-महागठबंधन के भीतर खींचतान, चिराग और सहनी की 'सीट वॉर' से बिगड़ सकते हैं समीकरण
चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करता-तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने यह भी पूछा कि चुनाव आयोग आधार और राशन कार्ड को इस प्रक्रिया से क्यों नहीं जोड़ रहा। साथ ही उन्होंने यह कहते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी कि कुछ लोगों द्वारा बिहार के नागरिकों को बांग्लादेशी, नेपाली और म्यांमारी कहना बेहद आपत्तिजनक है।












Click it and Unblock the Notifications