Bihar Chunav: वोट अधिकार यात्रा में दिखा लालू यादव का पुराना अंदाज, बोले- 'लागल-लागल झुलनिया में धक्का'
Bihar Vote Adhikar Yatra (RJD chief Lalu Prasad Yadav): बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR यानी वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत सासाराम से हुई। इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेता शामिल हुए।
लंबे समय बाद किसी जनसभा में पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने मंच से बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा- "चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए और हमारी पार्टी को जिताइए। किसी भी कीमत पर उस भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है, जो चोरी करती है।"

लालू ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सब लोग एकजुट हो जाइए, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बीजेपी को पूरी तरह उखाड़ फेंकिए।
लालू का दिखा पुराना अंदाज, बोले- 'लागल-लागल झुलनिया में धक्का'
सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा- 'चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए, हमारी पार्टी को जिताइए। और इसमें किसी भी कीमत पर भाजपा को, जो चोरी भी करता है, उसको इस चुनाव में जीतने नहीं देना है। सब लोग एक हो जाइए और एक होकर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव को जिताइए। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सब लोग एक साथ आ जाइए और वोट चोरी करने वालों को भगाइए।''
आखिर में लालू यादव ने कहा- ''लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। राहुल गांधी जिंदाबाद, खड़गे जी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद।''












Click it and Unblock the Notifications