बिहार: गंगा नदी के बीच में टकराई दो नाव, एक नाव डूबी, कई लोग लापता, खोजबीन जारी
पटना में शेरपुर मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया है। सवारियों से भरी दो नाव गंगा नदी में आपस में टकराने से एक डूब गई है। बताया जा रहा है कि 55 लोग नाव पर सवार होकर चारा लाने के लिए गए थे।
पटना, 5 सितंबर 2022। पटना में शेरपुर मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हो गया है। सवारियों से भरी दो नाव गंगा नदी में आपस में टकराने से एक डूब गई है। बताया जा रहा है कि 55 लोग नाव पर सवार होकर चारा लाने के लिए गए थे। वापसी में गंगा पार करते वक्त अचानक नाव बीच गंगा नदी में डूब गई। गनीमत रही की नाव पर सवार कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। कुछ लोग अभी लापता हैं जिसकी खोजबीन की जा रही है। दानापुर प्रभारी एसडीओ, डीसीएलआर की मानें तो दाउदपुर के ग्रामीण नांव पर सवार हो कर चारा लाने गए थे।
Recommended Video

नांव पर क़रीब 55 लोग सवार होकर पशुओं का चारा लाने गंगा पार गए थे। चारा लेकर जब वह वापस आ रहे थे उसी वक़्त दो नाव आपस में टकरा गई जिसमें एक नांव डूब गई। नांव डूबने के बाद कई लोग तैरकर गंगा किनारे पहुंचे और अपनी जान बचाई। वहीं 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नांव डूबने से लापता हुए लोगों की एनडीआऱएफ की टीम खोजबीन कर रही है। रात से ही सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। वहीं स्थानीय लोग बता रहे हैं कि ग्रामीण रोज़ाना मवेशी का चारा लाने गंगा पार जाते हैं।
रविवार के दिन 11 बजे गंगहारा (दियारा) टापू से महिला और पुरुष मवेशियों का चार लाने गए थे। जब वह घास लेकर लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ।दानापुर में सुबह से सर्च अभियान जारी है, गंगा नदी में 55 लोगों को ले जा रही नाव टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ। शेरपुर के सामने बीच गंगा नदी में अचानक नाव पलटने से 10 लोगों के लापता होने की खबर है। वहीं बचे हुए लोगों के तैरकर सुरक्षित होने की खबर आ रही है। दिनेश कुमार (सीओ, मनेर) ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सुबह से ही तलाशी अभियान चला रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार: बॉलिवुड अभिनेता अली खान ने CM नीतीश कुमार के लिए कही ये बात, मिशन-2024 पर दिया मंत्र












Click it and Unblock the Notifications