Bihar Today: आज से शुरू हो रही है बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, पटना में लगेगा नियोजन मेला
Bihar Hindi News Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 16 जुलाई को राज्य में क्या-क्या होने वाला है।
पटना में नियोजन मेला आज
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की ओर से 16 जुलाई 2025 को ज्ञान भवन, पटना में एक एक-दिवसीय नियोजन मेला (Employment Fair) का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न कंपनियां और संस्थान युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने बायोडाटा (Resume), पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ समय पर मेले में शामिल हों। मौके पर ही इंटरव्यू और चयन की संभावना है।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025, नवादा जिला प्रशासन की तैयारी
नवादा जिला प्रशासन द्वारा बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त तैयारियां की गई हैं। यह परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 03 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक आयोजित होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 09:30 बजे तक तय किया गया है, और 10:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्रों परमोबाइल जैमर की व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है। फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, नोट्स, पेपर, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित रहेंगे। 23 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बल, दंडाधिकारी और फ्रिस्किंग टीम तैनात रहेंगी। महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग सुरक्षित तलाशी व्यवस्था होगी। परीक्षा वाले दिन होटल, लॉज, फोटोस्टेट दुकानें और साइबर कैफे सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
IMD और AccuWeather दोनों के मुताबिक, बुधवार को बिहार में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के भी आसार हैं। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया जैसे जिलों में दिन का तापमान 33-35°C और रात का तापमान 24-26°C के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने खास तौर पर यह भी कहा है कि आर्द्रता (humidity) ज़्यादा रहेगी जिससे उमस महसूस होगी। AccuWeather के अनुमान के मुताबिक पटना और आसपास के जिलों में हल्की बौछारें दिन के पहले हिस्से में पड़ सकती हैं, जबकि शाम तक बादलों की पकड़ बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications