Bihar Today: आठ अगस्त को बिहार दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दरभंगा में आज लगेगा जॉब कैंप

Bihar Hindi News Today- 7 August 2025: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या गवर्नमेंट (Government) का कोई बड़ा फैसला। विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको सबसे पहले मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। आइए जानते हैं आज 7 अगस्त को क्या-क्या होने वाला है।

बिहार दौरे पर अमित शाह
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 8 अगस्त को पटना आ रहे हैं। अमित शाह के आने का कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को तय था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। वह दरभंगा होते हुए पुनौराधाम जाएंगे। वे रात करीब 9 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और उसी रात बीजेपी नेताओं से बैठक करेंगे।

bihar today news hindi

अमित शाह सीतामढ़ी में आयोजित माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। विधायक मिथिलेश कुमार ने भूमि पूजन को लेकर जनता को अक्षत (चावल) देकर व्यक्तिगत रूप से न्योता दिया है।

दरभंगा में 30 पदों के लिए नौकरी का मौका
नवा भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा 7 अगस्त को दरभंगा के संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

  • पद: सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (30 पद)
  • समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • योग्यता: **12वीं पास, आयु 20-40 वर्ष
  • सैलरी: ₹14,500 + भत्ते

यह कैंप निःशुल्क है और चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग दरभंगा, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर में होगी।

मुजफ्फरपुर में एक और जॉब कैंप, इस बार 50 पदों पर भर्ती
बेरोजगार युवाओं के लिए एक और अच्छी खबर है। 7 अगस्त को मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित संयुक्त श्रम नियोजनालय भवन में एक दिवसीय जॉब कैंप आयोजित होगा।

  • पदों की संख्या: 50
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

यह कैंप बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

बिहार म्यूजियम बिएनाले 2025 आज से शुरू
बिहार म्यूजियम बिएनाले 2025 का शुभारंभ 7 अगस्त से हो रहा है। यह आयोजन ग्लोबल साउथ की कला और संस्कृति को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है। यह केवल कला प्रदर्शनी नहीं, बल्कि विचारों और परंपराओं के बीच एक संवाद का सेतु है, जो स्थानीय पहचान और वैश्विक सोच को जोड़ने का प्रयास करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+