Bihar Today: प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' का अगला पड़ाव, आज सिवान के गोरियाकोठी-बड़हरिया में दिखेगा जनसैलाब
Bihar Today News: जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जारी 'बिहार बदलाव यात्रा' ने आज 24 मई को सिवान जिले की गोरियाकोठी एवं बड़हरिया विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा। इस जनसंपर्क यात्रा का उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और जनभागीदारी के जरिए सुशासन की नींव रखना है।
आज की यात्रा की शुरुआत सुबह 9:35 बजे गांधी आश्रम मैदान, सुभाष चौक, गोरियाकोठी से होगी। वहां से मंदिर दर्शन के बाद मदरापुर बाजार (11:40 बजे) की ओर रुख किया जाएगा और फिर वहां से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में सभा को संबोधित किया जाएगा।

यात्रा की रूपरेखा इस प्रकार होगी
- 12:15 बजे दूधड़ा चौक, गोरियाकोठी
- 12:45 बजे अहीर टोला, सोना पंचायत, गोरियाकोठी
- 12:55 बजे गोरियाकोठी बाज़ार
- 1:10 बजे रामजानकी मंदिर( गोरियाकोठी)
- 2:20 बजे रामू राय टोला गोरियाकोठी
- 2:35 बजे कन्हैया चौक, बसंतपुर
- 2:45 बजे बड़हरिया बाजार
- 3:00 बजे सहरसा चौक, बड़हरिया
- 3:30 बजे चौधरी बाजार, बड़हरिया
- 4:25 बजे निज़ी भूमि, अजय जी टीचर के सामने, बड़हरिया
- 7:10 बजे राम जानकी मंदिर, जलालपुर
- 7:15 बजे रात्रि विश्राम, अरविंद सिंह की निजी भूमि, जलालपुर
पूरे दिनभर में यात्रा के हर पड़ाव पर भारी जनसमूह उमड़ने की उम्मीद है, जहां प्रशांत किशोर ने जनता से सीधी बातचीत करेंगे। उन्होंने बीते दिनों में कहा, 'बिहार को बदलने के लिए हमें न केवल शासन में पारदर्शिता चाहिए, बल्कि एक मजबूत सामाजिक भागीदारी भी जरूरी है।''












Click it and Unblock the Notifications