Bihar Today: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से आज से उड़ानें शुरू, मनीष कश्यप पिटाई मामले में FIR

Bihar Today News: बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हो रही है। आज मंगलवार 3 जून से सभी घरेलू उड़ानों का संचालन नए टर्मिनल भवन से किया जाएगा, जबकि पुराना टर्मिनल 2 जून की रात से बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नए टर्मिनल में एंट्री और एग्जिट मार्ग में बदलाव की जानकारी दी गई है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान के तय समय से 2-3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर से 9471000714 पर संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, पटना पुलिस के 20 जवानों को एंट्री और एग्जिट गेटों पर अगले 10 दिनों के लिए तैनात किया गया है।

Patna Airport terminal

इसके अलावा, 20 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। एयरपोर्ट थानेदार को इलाके में गश्ती करने का निर्देश दिया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मनीष कश्यप के साथ मारपीट मामले में PMCH के डॉक्टरों पर FIR दर्ज

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में पत्रकार मनीष कश्यप के साथ हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। मनीष कश्यप ने आरोप लगाया है कि उन्हें अस्पताल में बंधक बनाकर पीटा गया। इस संबंध में पटना के संबंधित थाने में FIR दर्ज की गई है, जिसमें PMCH के डॉक्टरों को नामजद किया गया है।

मनीष कश्यप का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान हुई अनियमितताओं को उजागर किया था, जिसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उन्हें जबरन रोककर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज सहित अन्य सबूतों को खंगाला जा रहा है। PMCH प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+