Bihar Hindi News Today: छोटे स्टेशन के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, DDU और धनबाद मंडल में ट्रेनों का नया ठहराव

Bihar Hindi News Today (10 September 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक- आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा।

Bihar Today: DDU और धनबाद मंडल में ट्रेनों का नया ठहराव
पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीडीयू मंडल और धनबाद मंडल के कई स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का दो मिनट का नया स्टॉपेज देने का फैसला किया है।

bihar today

Bihar Today: छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
यह बदलाव 10 सितंबर 2025 से लागू होगा। रेलवे ने यह कदम दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उठाया है। इस फैसले से खासकर छोटे स्टेशनों के यात्रियों को काफी लाभ होगा। त्योहारों के दौरान सामान्य और विशेष ट्रेनों की उपयोगिता भी इससे और बढ़ जाएगी।

Bihar Today: बिहार में 704 नए पुलों का निर्माण शुरू
बिहार सरकार ने ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क संपर्क देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत राज्य में 704 नए पुलों का निर्माण कार्य 10 सितंबर से शुरू कर दिया गया है। इस योजना पर 3,688 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे हजारों गांवों को स्थायी और सुरक्षित सड़क संपर्क मिलेगा और ग्रामीण स्तर पर बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

Bihar Today: बीपीएससी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा आज
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 10 सितंबर (बुधवार) को आयोजित की जा रही है। परीक्षा राज्य के 11 जिलों के 195 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि 11 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

Bihar Today: परीक्षा में तीन पुस्तक ले जाने की अनुमति
बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षार्थी परीक्षा में अधिकतम तीन पुस्तकें ले जा सकते हैं-

  • एक सामान्य ज्ञान
  • एक गणित
  • एक सामान्य विज्ञान

Bihar Today: पकड़े जाने पर होगा कड़ा एक्शन
हालांकि, गाइड, हस्तलिखित नोट्स और फोटोकॉपी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना भी सख्त मना है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को पांच साल तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+