Bihar Today: भारत-पाक सीजफायर के बाद भी बिहार में हाई अलर्ट, शहीद मोहम्मद इम्तियाज की अंतिम विदाई आज

Bihar Today News: भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद भी बिहार में हाई अलर्ट जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बिहार के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

राजधानी पटना सहित प्रमुख शहरों में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार की नेपाल के साथ खुली सीमा को देखते हुए, वहां विशेष चौकसी बरती जा रही है। सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां नेपाल से सटे जिलों में संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं।

Bihar Today News

शहीद SI मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा छपरा

पाकिस्तान की गोलीबारी में 9 मई को शहीद हुए राष्ट्रीय सीमा सुरक्षाबल (BSF) के SI मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज 12 मई सोमवार को बिहार पहुंचेगा। छपरा में उनके पैतृक गांव नारायणपुर में उन्हें आज सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनको अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दिया जाएगा।

शहीद मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर विशेष विमान से उनके गृह जिले में लाया गया है। जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'देश हमेशा उनकी शहादत को याद करेगा।' सीएम नीतीश ने कहा कि शहीद मोहम्मद इम्तियाज का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के 36 जिलों में आज हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल आने वाले दो से तीन दिन बिहार में मौसम में बदलाव दिखने वाला नहीं है। 27 घंटों तक ऐसे ही भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा। गया और उसके आसपास के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+