Bihar Today: तरवां में जनसभा से बिहार बदलने का बिगुल फूंकेंगे प्रशांत किशोर, चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल

Bihar Today: बिहार की सियासत एक बार फिर चर्चा में है। जहां एक ओर NDA के सहयोगी जीतन राम मांझी ने अपने ही गठबंधन के नेताओं पर अप्रत्यक्ष हमला बोला। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में राज्य के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर राजधानी को बड़ी सौगात दी।

मांझी ने चिराग पासवान पर तीखा तंज कसते हुए NDA में भीतरखाने नाराजगी का संकेत दिया। तो वहीं गया में नया टेक्नोलॉजी सेंटर बनाए जाने की घोषणा ने राज्य के युवाओं को नई उम्मीद दी है। इसके अलावा जन सुराज की सभा और शिक्षकों के स्थानांतरण जैसे प्रशासनिक फैसले भी खबरों में छाए रहे। इन तमाम घटनाओं ने बिहार की राजनीतिक और प्रशासनिक तस्वीर को एक बार फिर नया मोड़ दे दिया है।

Prashant Kishor Bihar Today

'चुप रहने वाला ही असली ताकतवर'

मंगलवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने चिराग पासवान पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि जो वाकई ताकतवर होता है, वह बोलता नहीं है, समय आने पर सब कर जाता है।
ये भी पढ़ें: आज हुए चुनाव तो बिहार में किसकी बनेगी सरकार? कौन है युवाओं की पहली पसंद? नए सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे

राज्यसभा और लोकसभा सीट पर जताई नाराजगी

मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हमें दो राज्यसभा और एक लोकसभा सीट का वादा किया गया था, लेकिन वादा निभाया नहीं गया। यहां तक कि कुछ लोग इमामगंज से चुनाव लड़ने से भी पीछे हट गए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम एनडीए के अनुशासित साथी हैं और गठबंधन धर्म निभाएंगे।

'देह चमकाने' की राजनीति पर तंज

चिराग पासवान का नाम लिए बिना मांझी बोले कि अगर कोई अपनी देह चमका कर राजनीति करता है तो यह उनकी मर्जी है, हम वैसा नहीं करते।

गया में बनेगा नया टेक्नोलॉजी सेंटर

पीएम मोदी के 11 साल पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांझी ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार बिहटा के बाद गया में भी एक टेक्नोलॉजी सेंटर बनाएगी। इसके लिए 20 एकड़ जमीन तय कर ली गई है। दोनों सेंटर 200-200 करोड़ की लागत से बनेंगे और जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

तरवां में जन सुराज की जनसभा, प्रशांत किशोर करेंगे संबोधित

तरवां केदारनाथ स्टेडियम में शुक्रवार, 13 जून को जन सुराज की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया है। इस सभा को प्रशांत किशोर संबोधित करेंगे। प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सभा में समाज की समस्याएं, जन सुराज की विचारधारा और बिहार को बदलने के मुद्दों पर बात होगी। सभा का संचालन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्थानांतरण वाले शिक्षकों को 15 जून तक मिलेगा नया स्कूल

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने निर्देश दिया है कि स्थानांतरित शिक्षकों को 15 जून तक विद्यालय आवंटन कर दिया जाए। इसके बाद शिक्षकों को 23 से 30 जून के बीच नए विद्यालय में योगदान देना जरूरी होगा।

विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के जरिए हो रही है, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के माध्यम से एक-एक शिक्षक का विवरण देखा जा रहा है। इससे पारदर्शिता बनी हुई है और मनमानी की कोई गुंजाइश नहीं है।

बिहार को मिला पहला डबल डेकर फ्लाईओवर

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में राज्य के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। यह फ्लाईओवर राजधानी के स्मार्ट ट्रैफिक मिशन का बड़ा हिस्सा है।

तीन लेयर वाला फ्लाईओवर

  • पहली लेयर: पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक 1.45 किमी लंबा हिस्सा।
  • दूसरी लेयर: कारगिल चौक से शताब्दी द्वार तक 2.2 किमी का हिस्सा, जो पटना साइंस कॉलेज के पास से गुजरता है।
  • ग्राउंड लेवल: सड़क के किनारे सेवा मार्ग 90% तक पूरा हो चुका है, जो सामान्य ट्रैफिक को सुविधा देगा।

ये भी पढ़ें: फोटो पर माला, भैंस को खिलाया चारा, बधाई की जगह AK-47 की बात! लालू यादव के जन्मदिन पर सियासी ड्रामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+