Bihar Today: चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान जारी, SIR पर SC में सुनवाई, जानिए बिहार में आज क्या है खास?

Bihar Today: 12 अगस्त 2025 का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। आज सुप्रीम कोर्ट में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। यह वही मामला है, जिसने पिछले कई हफ्तों से राज्य की सियासत को गर्मा रखा है।

SIR के तहत मतदाता सूची में किए गए बदलावों पर विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे 'वोट चोरी' की साजिश तक करार दिया है। 11 अगस्त को इस मुद्दे पर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें विपक्षी INDIA ब्लॉक के कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया। अब अदालत में होने वाली सुनवाई से राजनीतिक माहौल पर बड़ा असर पड़ सकता है।

SIR Bihar Today

SIR मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आज, 12 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट SIR प्रक्रिया पर अहम बहस सुनेगा। यह याचिकाएं उन आरोपों को लेकर दायर हुई हैं, जिनमें कहा गया है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से नाम जोड़े और हटाए गए हैं। अदालत यह देखेगी कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बदलाव कितने वैध और पारदर्शी हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं सांसद मिताली बाग? चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में हुईं बेहोश, राहुल गांधी ने दिया सहारा

राहुल-तेजस्वी की रैली स्थगित

SIR विवाद को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोट अधिकार यात्रा' पहले 10 अगस्त से शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है। नई तारीख का ऐलान आगे किया जाएगा। इस यात्रा का मकसद बिहार के अलग-अलग जिलों में SIR के खिलाफ माहौल बनाना और जनसमर्थन जुटाना था।

कैसा रहा 11 अगस्त का दिन?

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से ठीक एक दिन पहले, 11 अगस्त को विपक्षी INDIA ब्लॉक ने दिल्ली में संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बैरिकेड कूदे, जबकि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनका आरोप था कि SIR के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी कर चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

सियासी नजरें अदालत पर

आज की सुनवाई से तय होगा कि आने वाले हफ्तों में बिहार में चुनावी माहौल किस दिशा में जाएगा। अगर सुप्रीम कोर्ट SIR प्रक्रिया पर रोक लगाता है या उसमें बदलाव के आदेश देता है, तो यह विपक्ष के लिए बड़ी जीत होगी। वहीं, अगर अदालत ने प्रक्रिया को वैध ठहराया, तो सत्तारूढ़ पक्ष को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग जानता है उसका डेटा फटेगा इसलिए', चुनाव आयोग के नोटिस पर राहुल गांधी ने किया एक और बड़ा दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+