Bihar News: 'ग़रीबी नहीं गरीबों को हटाया जा रहा है', बिहार पुलिस की हरकत से लोग नाराज़, जानिए मामला
Bihar Police Viral Photo News: बिहार पुलिस की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठते रहे हैं। एक बार फिर से बिहार पुलिस की करतूतों से लोगों में नाराज़गी दिख रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कि खाकी वर्दी को शर्मसार कर रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला
बिहार शरीफ के मछली बाज़ार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे मछली बेच रहे लोगों के सामानों को पुलिसकर्मी नाले में फेंक रहे हैं। इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों ने पुलिस से रहम की भीख तक मांगी।

पुलिस वालों का पैर पकड़कर विनती करते रहे लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा और वह लोग सामानों को नाले में फेंकते चले गए। ग़रीबी की मार झेल रहे विक्रेता इतने मजबूर थे कि वह नाले में उतरकर अपना सामान बटोर रहे थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह वर्दी वाले गुंडे हैं साहब, यहां गरीबी नहीं गरीबों को हटाया जा रहा है।
पिछले कुछ वक्त से ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के मकसद से सड़क किनारे मछली बेचने वाले लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस जारी है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने में सड़क किनारे मछली बेचने वाले अड़ंगा डाल रहे हैं। इन लोगों को बाज़ार समिति में मछली बेचने के लिए एसी जगह दी जा चुकी है।
सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष, मछली विक्रेता संघ) का आरोप है कि निगम द्वारा मछली बेचने के लिए जो जगह दी गई है, वहां मुश्किल से एक या दो गद्दीदार ही अपना धंधा कर सकते हैं। संघ में 28 गद्दीदारी है। इस समस्या से निजात के लिए गगनदीवान के पास ज़मीन लीज़ पर लेकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
रामचंद्रपुर मछली मंडी से लगभग गद्ददार बरसात के बाद शिफ्ट होने की योजना बना चुके हैं। इस दौरान उन्हें प्रशासन की तरफ़ से सुबह 7:00 बजे तक मछली बेचने की इजाज़त दी गई है। सड़क किनारे कुछ खुदरा विक्रेता मछली बेचते हैं, उन्हें आए दिन पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रैफिक जाम के नाम पर तंग किया जाता है।
वहीं पुलिसकर्मियों का कहना है कि सड़क किनारे मछली बेचने वाले लोगों को कई बार चेतावनी दी गई, इसके बावजूद वह लोग सड़क किनारे बाज़ार सजा लेते हैं। इस वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं इस पूरे मामले में सुशील कुमार राहुल (ट्रैफिक थाना अध्यक्ष) ने कहा कि उन्हें बारे में कोई जानकारी नहीं थी, अब मामले को संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications