Bihar Clashes: इंटरनेट बैन, स्कूल कॉलेज बंद, धारा 144 लागू, बिहार में हिंसा भड़के जिलों में कैसे हैं हालात

Bihar Ram Navami Clashes News Update: बिहार के नालंदा और सासाराम जिलों में रामनवमी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पों में कई लोगों के घायल होने के बाद इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

Bihar Ram Navami Clashes News Update

Bihar Ram Navami Clashes News Update: बिहार में रामनवमी (30 मार्च) को हुई हिंसा की घटनाओं के बाद से कई शहरों में धारा 144 लगाई गई है। बिहार के रोहतास के सासाराम, नालांदा, बिहारशरीफ समेत कई जिलों में एहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद कर दी गई है और पुलिस गश्त कर रही है। बिहार हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी के बाद फिर से हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 9 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। शनिवार रात सासाराम के शेरगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के बाहर बम फेंका गया था।

सासाराम में फिलहाल 04 स्कूल तक स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इसके अलावा कोचिंग सेंटर भी बंद कर दिए गए हैं। सासाराम, रोहताह, नालांदा, बिहार शरीफ में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद है। बिहार पुलिस ने अलग-अलग जिलों के अपडेट दिए हैं।

- बिहार पुलिस ने कहा है कि रामनवमी के बाद हुई हिंसा को नालंदा पुलिस के द्वारा स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है। अब तक कुल 77 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। सभी से अनुरोध है कि शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें।

-बिहार पुलिस ने कहा है कि मुजफ्फरपुर के रामपुर बखरी में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है। यहां दो गुटों में विवाद हुआ था जिसे सुलझा लिया गया है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पदाधिकारियों और फोर्स की नियुक्ति की गयी है।

- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा शरारत करने के कारण घटनाएं शुरू हुई हैं। सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी उत्सव के दौरान सांप्रदायिक तनाव परेशान कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं इलाके में पहली बार हुई हैं। यह स्वाभाविक नहीं है। हम जानते हैं कि कुछ लोग शरारत में लिप्त हैं और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

-नालंदा में लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के समीप शाम करीब पांच बजे शनिवार को हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी थी कि राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पटना रेंज से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को भेजा है।

-एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि गुरुवार को नालंदा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जब एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता ने लोगों के एक समूह को कथित तौर पर मस्जिद के पास लाउडस्पीकर लगाने के लिए उकसाया था। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को, जब कुछ हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा आयोजित रामनवमी का जुलूस गगन दीवान के पड़ोस से गुजर रहा था, तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिससे झड़प हुई और दोनों ओर से गोलियां चलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+