Bihar: राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र महागठबंधन का प्लान, RJD 2 और कांग्रेस से 1 की जीत तय!
Bihar Rajya Sabha Election News: बिहार में बदले सियासी समीकरण के बाद फरवरी महीने में ही बिहार में राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मेगा प्लान तैयार लगभग तय हो चुका है।
विधायकों की तादाद के हिसाब से राजद के खाते से दो राज्यसभा सांसद चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं तीसरी सीट कांग्रेस के खाते में जाने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। यह समीकरण कैसे मुमकिन हो पाया है, चलिए जानते हैं।

महागठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल भाकपा माले ने पहले तीसरी राज्यसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन राजद और कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव में एक सीट का आश्वासन देकर उसे मना लिया है। आपको बता दें कि जून महीने में बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होने हैं।
बिहार विधान परिषद के चुनाव से पहले 27 फरवरी को बिहार की 6 राज्य सभा सीटों पर वोटिंग होने वाली है। विधायकों की तादाद के ऐतबार से 6 सीटों में 3 सीटों पर महागठबंधन और 3 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत तय मानी जा रही है।
6 सीटों में से 2 पर राजद, 2 पर भाजपा, 1 कांग्रेस और 1 जदयू के खाते में जानी पूरी संभावना है। महागठबंधन के सूत्रों की मानें तो राजद ने दो और कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद बनने पर सहमति बन चुकी है। नये सीट शेयरिंग के फॉर्मूले के बाद महागठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले को एक ही विधान परिषद की सीट से ही संतुष्ट रहना पड़ेगा।
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ थी कि भाकपा माले ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से 1 राज्यसभा सीट की मांग की है तो, अपने कोटे से दीपांकर भट्टाचार्य (पार्टी महासचिव) को राज्यसभा भेज सकती है। लेकिन अब इस अटकलों पर वीराम लग चुका है।
जून महीन में होने वाले बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद और कांग्रेस अपने वोटों का समर्थन देते हुए माले को एक सीट पर जीत दिलवाएगी। सूत्रों की मानें तो बिहार में बनी नई एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications