Bihar Election: बिहार में राहुल-तेजस्वी आज करेंगे चुनावी शंखनाद, PM मोदी के दौरे से पहले बड़ा सियासी वार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार अब निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। इस कड़ी में, 29 अक्टूबर को कांग्रेस के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव के साथ अपनी पहली संयुक्त राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे।

यह दोनों नेता एक साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैली करेंगे, जिसके बाद प्रियंका गांधी भी चुनावी मोर्चा संभालेंगी। लंबे समय तक बिहार चुनाव से राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर एनडीए लगातार सवाल उठा रहा था, जिसके बाद यह रैली महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

rahul gandhi with tejashwi

राहुल गांधी ने प्रवासियों के मुद्दे पर घेरा केंद्र
रैली से पहले, राहुल गांधी ने छठ पर्व के लिए बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा को उठाते हुए केंद्र सरकार की व्यवस्था पर तीखी आलोचना की है।

  • ट्रेनों में भीड़: राहुल गांधी ने ट्रेनों में 200 प्रतिशत तक क्षमता से अधिक भीड़ होने और यात्रियों के दरवाजे व छत से लटकने का मुद्दा उठाया। उन्होंने 12,000 विशेष ट्रेनों के वादे को लेकर एनडीए सरकार पर सवाल उठाए।
  • एक्स पोस्ट: उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि त्योहारों के इस महीने में बिहार के लिए घर वापसी संघर्ष बन गई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये यात्री असहाय नहीं हैं, बल्कि एनडीए की भ्रामक नीतियों और इरादों का 'जीवित प्रमाण' हैं।

पीएम मोदी पर तेजस्वी का सीधा हमला
राहुल गांधी की रैली से ठीक पहले, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर उन पर सीधा निशाना साधा। पटना में मीडिया से बात करते हुए, तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी 'बिहार को धोखा देने आ रहे हैं।'

चुनावी दौरा: तेजस्वी ने कहा कि चुनाव के लिए सभी को आना पड़ता है, लेकिन केवल उनके आने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाएगी। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि "सब जानते हैं कि वह (पीएम मोदी) बिहार को धोखा देने आ रहे हैं।

विकास का हिसाब: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के विकास रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए केंद्र से पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ प्रधानमंत्री से इतना जानना चाहते हैं कि आपने 11 साल में गुजरात को क्या दिया और बिहार को क्या दिया-सिर्फ हिसाब दिखा दें, बस इतना ही चाहिए।'

बिहार में अब एनडीए भी तूफानी मोड में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 30 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के तहत मुजफ्फरपुर और छपरा में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

PM मोदी 2 नवंबर को करेंगे पटना में मेगा रोड शो

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को पटना में एक विशाल रोड शो करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को पटना की तीन प्रमुख विधानसभाओं-फुलवारी शरीफ, दीघा और बांकीपुर-में रोड शो करेंगे। बताया जा रहा है कि इस रोड शो की शुरुआत पटना एयरपोर्ट से हो सकती है और यह गांधी मैदान पर समाप्त होगा। हालांकि, अभी तक इस रूट प्लान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बीजेपी का लक्ष्य इस रोड शो के माध्यम से इन महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों को साधना है।

रोड शो में सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी संभव
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के इस मेगा रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के बड़े नेता लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं ताकि सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों से उनके रोड शो में शामिल होने की अनुमति मिल सके। इससे पहले, लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक साथ रोड शो करते हुए दिखाई दिए थे, जो कि एनडीए की एकजुटता का बड़ा संदेश था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+