Bihar Politics: रूटीन यात्रा या चुनावी रणनीति! बिहार में चुनाव से पहले धर्म गुरुओं के दौरे तेज
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी 6 महीने से ज्यादा का वक्त बचा हुआ है। लेकिन सभी दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी हाल ही में मंत्रिमंडल में फेरबदल कर चुनावी शंखनाद कर दिया तो वहीं नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में डेब्यू करान में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता हर दिन चुनावी वादे कर रहे हैं।

बाबाओं का बिहार दौरा जारी
इसी बीच बिहार में धर्म गुरुओं के दौरे तेज हो गए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर घीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज के दौरे पर हैं और वहां पर वे हनुमंत कथा कह रहे हैं। दूसरी ओर "द आर्ट ऑफ लिविंग" के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी भी बिहार के दौरे पर हैं और वहां पर नेता लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं।
वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत भी 5 दिवसीय मुजफ्फरपुर के दौरे पर हैं जहां पर वे कई कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, कर दिया बड़ा ऐलान
बागेश्वर बाबा पांच दिवसीय गोपालगंज के दौरे पर हैं
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार(6 मार्च) से बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा कर रहे हैं। रामनगर स्थित रामजानकी मठ में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत के बाद वहां पर दिव्य दरबार भी लगाएंगे। वहीं उन्होंने अपने कथा के दौरान कई ऐसे बयान दे दिए हैं जिसको लेकर बिहार में राजनीति गर्म हो गई है।
श्री श्री रविशंकर से कई दलों के नेताओं ने लिया आशीर्वाद
"द आर्ट ऑफ लिविंग" के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी पटना पहुंचे इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं से मुलाकात की। सबसे पहले श्री श्री रविशंकर पटना साहिब से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की।
फिर उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे। जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) के सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री
RSS प्रमुख मोहन भागवत भी बिहार में हैं मौजूद
दूसरी ओर RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय बिहार के दौरे पर हैं। वे मुजफ्फरपुर में लगातार शाखा लगा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में RSS के स्वंयसेवक शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा वे सुपौल में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां पर सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का उद्घाटन किया।
बाबाओं का दौरा, राजनीति तेज
चुनावी रंग में पूरी तरह से रंगे जा चुके बिहार में बाबाओं और धर्मगुरुओं के दौरे को भी चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसको लेकर राज्य में राजनीति भी चालू है। RJD सहित महा गठबंधन के दल बाबओं के दौरे पर सवाल उठा रही है। RJD कह रही है कि बीजेपी चुनावी लाभ के लिए बाबाओं को बिहार में बुला रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि बाबाओं के बिहार दौरे को चुनाव से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए।
रूटीन यात्रा या चुनावी रणनीति
चुनावी मुहाने पर खड़े बिहार में इस तरह से धर्म गुरुओं के दौरे को रूटीन यात्रा मान लेना चाहिए या इस चुनाव से जोड़ कर देखना चाहिए। दरअसल, हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 27 सालों के बाद सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव में RSS ने अहम रोल निभाया था। इसी वजह से चुनाव में बीजेपी को हिंदू वोट एकमुश्त मिला। अब बीजेपी यही फॉर्मुला बिहार में भी लगाना चाहती है। माना जा रहा है कि, बीजेपी जाती वाले वोटों में बंटे बिहार को इस तरह के कार्यक्रम के जरिए हिंदू वोट में तबदील करना चाहती है।
फ्रंट फुट पर खेल रही बीजेपी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस चुनाव में बीजेपी NDA गठबंधन में फ्रंट फुट पर आकर खेल रही है। वे चाहती है कि इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट बीजेपी के खाते में आए जिससे राज्य में पहली बार अपना सीएम बनाने में दिक्कत ना हो। माना जा रहा है कि इसी को लेकर धर्म गुरुओं का दौरा बिहार में बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications