Bihar Politics: UP में BJP के साथ, बिहार में रास्ते अलग, जानिए क्या है ओपी राजभर का चुनावी प्लान
SBSP President OP Rajbhar In Patna: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय दलो नें प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपनी ताक़त झोंक दी है। वहीं अब उत्तर प्रदेश की सियासत का रुख मोड़ने वाले SBSP अध्यक्ष ओपी राजभर बिहार की सियासत में चुनावी दांव आज़माने की घोषणा कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ओम प्रकाश राजभर को मंत्री बनाने की चर्चा सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने दोबारा से NDA का दामन थामा है, ग़ौरतलब है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में दांव आज़माएगी। वहीं बिहार सभी 40 सीटों पर उनकी पार्टी भाजपा प्रत्याशी के ख़िलाफ़ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को ओपी राजभर ने गांधी मैदान में रैली कर प्रदेश की सियासत में क़दम रख दिया है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है, जिससे बिहार में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ओपी राजभर ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ समझौता हुआ है, वैसे ही बिहार में भी NDA कोटा से सीटों का बंटवारा होना चाहिए।
जनसभा को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि अगर तय यूपी की तरह समझौते के मुताबिक बिहार में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ तो, बिहार के सियासी दंगल में उनकी पार्टी सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बीजेपी के ख़िलाफ़ राजभर ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
जाति आधारित गणना को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि योगी कैबिनेट में विस्तार में उन्हें जगह मिलेगी और मंत्री पद की ज़िमेमदारी भी संभालेंगे।
ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन है, फिलहाल बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं है। प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर बात की जाएगी, अगर सहमति नहीं बनी तो उनकी पार्टी अकेली ही चुनावी दंगल में बिगुल फूंकेगी। वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी चुनाव में लालू और नीतीश साफ हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications