Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'लालू यादव को निर्णय लेने का अधिकार', बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच RJD MP मनोज झा

Bihar politics Update News: बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार पाला बदल सकते हैं, जिसकी चर्चाओं से बिहार की मौजूदा महागठबंधन सरकार में उथल-पुथल मच गया है। नीतीश कुमार के भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में जाने की संभावना के साथ, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा (Manoj Kumar Jha) ने कहा है कि सभी फैसले लेने के लिए पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को अधिकृत किया गया है।

पत्रकारों से बात करते हुए मनोज झा ने कहा कि शनिवार को पटना में हुई बैठक में सभी राज्य और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

Bihar political situation

पटना में मीडिया से बात करते हुए RJD नेता मनोज झा ने कहा, "बैठक बहुत सकारात्मक हुई, हमारी अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।"

राजद सांसद मनोज झा ने बताया कि बैठक में कई चीजों पर चर्चा हुई। यह विधानमंडल की बैठक थी। लालू यादव, उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव), सभी विधायक, सभी लोग मौजूद थे। हम सभी ने लालू यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

राजद नेता शनिवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक के लिए पटना में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर पर इकट्ठा हुए। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के अलावा राज्य विधानमंडल के सदस्यों सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

'बिहार में अभी खेल होना बाकी है'

इससे पहले सूत्रों के हवासे से खबर आई, जिसके अनुसार राजद की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदरणीय थे और हैं। कई चीजें उनके (नीतीश कुमार) नियंत्रण में नहीं हैं। 'महागठबंधन' में राजद के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि अब और भी लोग हमारे साथ हैं। जो काम दो दशकों में नहीं हुआ, वह हमने कम समय में कर दिखाया, चाहे वह नौकरी हो, जाति जनगणना हो, आरक्षण बढ़ाना आदि। 'बिहार में अभी खेल होना बाकी है'।

नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी की खबरों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के रहस्यमय बयान देते हुए सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई दरवाजा बंद नहीं होता। जरूरत पड़ने पर दरवाजा खोला जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+