Bihar Politics: धरने पर बैठे Prashant Kishor की चेतावनी, 'इनका जीना हराम कर देंगे'
Prashant Kishor Protest: बिहार में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश का सियासी पारा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को पटना के चितकोहरा गोलंबर पर पुलिस और जनसुराज कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया है। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि जितनी मर्जी रोकने की कोशिश कर लें, हम यहां से हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने जंग का ऐलान करते हुए कहा कि इनका जीना हराम कर देंगे।
पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे, इसलिए उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि आकर उनसे मुलाकात नहीं करता है, यहां से नहीं हटेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में पीके की पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। वह खास तौर पर नौकरी और पलायन रोकने के मुद्दों को उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: दिलीप जायसवाल पर तीसरी किश्त भी जल्द, जब तक किशनगंज नहीं भागते, छोड़ेंगे नहीं- प्रशांत किशोर
Prashant Kishor ने नीतीश कुमार को दी सीधी चुनौती
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सीधी चुनौती देते हुए कहा, 'हम शांतिपूर्ण तरीके से मेमोरेंडम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपना चाहते थे। पिछले 2 साल से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो हमें मौका नहीं दे रहे। उन्होंने 2 लाख 94 हजार परिवारों को रोजगार का वादा किया था, लेकिन आज तक एक भी परिवार को एक रुपया नहीं मिला है। सरकार हमसे मिलने नहीं आ रही है। हम यहां से अब नहीं हटेंगे जब तक कि सरकार का प्रतिनिधि आकर मुलाकात नहीं करता है।'
#WATCH | Patna, Bihar: Jan Suraaj Founder Prashant Kishor says, "We want to peacefully give this memorandum of the people to the Chief Minister that in the last 2 years, he had promised to give Rs 2 lakh to 94 lakh families, but to date not a single family has received a single… pic.twitter.com/6kqE7ZU87o
— ANI (@ANI) July 23, 2025
प्रशांत किशोर ने इस दौरान यह भी कहा कि जंग का ऐलान हो चुका है और हम कहना चाहते हैं कि अभी तीन महीने का समय है। हम लोग यहां से हटने नहीं वाले हैं। हम यहां डटे रहेंगे और इनका जीना हराम कर देंगे। प्रशांत किशोर लगातार नीतीश कुमार सरकार को रोजगार और नौकरी देने के मुद्दे पर घेर रहे हैं। उन्होंने पूरे बिहार में कई सभाएं और रैलियां की हैं। पीके ने दावा किया है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और उनकी पार्टी बदलाव लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'बीच’ का सपना और 2500 रुपए की योजना, बिहारियों को मूर्ख नहीं समझें- प्रशांत किशोर












Click it and Unblock the Notifications