Bihar Politics: दिलीप जायसवाल पर तीसरी किश्त भी जल्द, जब तक किशनगंज नहीं भागते, छोड़ेंगे नहीं- प्रशांत किशोर
Bihar Politics: बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। जन सुराज यात्रा के दौरान दरियापुर पहुंचे प्रशांत किशोर (PK) ने एक जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जायसवाल पर लगे गंभीर आरोपों को "छिटपुट घटनाएं" बताना जनता का अपमान है।
PK ने कहा, कि "दिलीप जायसवाल खुद एक कॉलेज पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन पर हत्या का आरोप है। उन्होंने बिहार के 50 से ज्यादा राजनीतिक परिवारों के बच्चों को बिना एंट्रेंस टेस्ट के अपने मेडिकल कॉलेज से डिग्री दिलवाई। क्या ये भी छिटपुट घटनाएं हैं?

प्रशांत किशोर ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर दिलीप जायसवाल में हिम्मत है तो वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और जवाब दें। PK ने यह भी ऐलान किया कि जल्द ही उनके खिलाफ 'आरोपों की तीसरी किश्त' जारी की जाएगी। दिलीप जायसवाल अभी छिपे हुए हैं और सोच रहे हैं कि यह आंधी गुजर जाएगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जब तक वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर किशनगंज नहीं भागते, हम छोड़ेंगे नहीं।
जन सुराज के आगामी विधानसभा घेराव की रणनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने नीतीश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पीके ने कहा कि "नीतीश कुमार ने गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये देने की बात की थी, आज तक नहीं मिला।
20 साल से दलित-पिछड़ों को 3 डिसमिल जमीन देने की बात हो रही है, वो भी नहीं मिला। अब जमीन सर्वे में मची लूट ने सबको तोड़ दिया है। PK ने बताया कि इन तीनों मुद्दों पर जन सुराज ने एक करोड़ लोगों से हस्ताक्षर करवा कर अभियान चलाया था। जब मुख्यमंत्री ने इस पर संवाद नहीं किया, तब विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया।
प्रशांत किशोर के इन बयानों से साफ है कि बिहार की राजनीति आने वाले समय में और उबाल लेने वाली है। एक ओर जन सुराज विधानसभा घेराव के लिए तैयार है, तो दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर लगातार हमलों ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications