Bihar Politics: BJP में एक ही PM, इंडिया गठबंधन में कई PM, जानिए पप्पू यादव ने क्यों कही ये बात

Pappu Yadav On INDIA Alliance PM Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 'इंडिया गठबंधन' के नेता भाजपा के खिलाफ चुनावी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं भाजपा भी पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का प्रचार प्रसार करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में महागठबंधन की तरफ़ से पीएम उम्मीदवारी को लेकर सहयोगी दलों के नेताओं के बीच मतभेद की ख़बर भी सामने आ रही है।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी 'INDIA Alliance' के पीएम उम्मीदवार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने राहुल गांधी को पीएम डिमांडिंग चेहरा बताया, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीएम के तौर पर इशारा किया। शशि थरूर के बयान पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भी पीएम का चेहरा हो सकते हैं।

Bihar Politics: Only one PM in BJP, many PMs in India alliance, know why Pappu Yadav said this

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने कहा कि भाजपा में सिर्फ एक प्रधानमंत्री हो सकते हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन में कई चेहरों में पीएम बनने की क्षमता है। राहुल गांधी में कई गुना ज्यादे काबिल्यत है। देश के दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी बन चुके हैं, जगजीवन बाबू कभी हुआ करते थे।

खड़गे जी देश के पीएम चेहरा हैं। राहुल गांधी आम आदमी की आवाज़ बन चुके हैं, वह जनता के स्वाभाविक डिमांड है। शरद पवार महाराष्ट्र से हो सकते हैं और बिहार से नीतीश कुमार हो सकते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 'INDIA गठबंधन' के हर सहयोगी दल में एक पीएम कैंडिडेट मौजूद है। महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं महाकौशल है, इसलिए इंडिया गठबंधन में कई पीएम मौजूद हैं।

शशि थरूर ने हाल ही में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा था कि अगर 'INDIA गठबंधन' बहुमत से जीत दर्ज करता है तो राहुल गांधी या फिर मल्लिकार्जुन खड़गे में से कोई एक प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बयना के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुई है।

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी शशि थरूर के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन में तय हुआ है कि सभी लोग इस तरह की बयानबाज़ी से परहेज़ करेंगे। इस गठबंधन की चुनावी रणनीति पर ग़लत असर पड़ेगा। वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि शशि थरूर ऐसे ही बोलते हैं, इस तरह का कोई फ़ैसला ना तो CWC ने लिया है और ना ही इंडिया गठबंधन में कुछ तय हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+