Bihar Politics: ‘जब अपनी सरकार होगी तब...’ 4 MLA खरीदने वालों से बदला लेने का समय आ गया है- मुकेश सहनी

Bihar Politics, Mukesh Sahani News: भोजपुर जिला के आरा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुकेश सहनी ने आगामी चुनावों में महागठबंधन को जीत दिलाने का संकल्प लिया।

वीआईपी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इस बात पर जोर दिया कि अपनी सरकार होने से अधिकारों और हकों के लिए संघर्ष कम होगा। उन्होंने अपने समुदाय के लोगों की सरकार बनाने का आग्रह किया जो गरीबों के लिए काम करेगी।

Bihar Politics

आरक्षण की मांग और राजनीतिक चुनौतियां: मुकेश सहनी ने कहा कि कई राज्यों ने निषादों को आरक्षण दिया है, वहीं बिहार अभी भी इस संबंध में चुनौतियों का सामना कर रहा है। साहनी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का समर्थन करने और आरक्षण के लिए दबाव बनाने के बावजूद उनके चार विधायकों को खरीद लिया गया।

4 के बदले 40 विधायक बनाने का संकल्प: मुकेश सहनी ने कहा कि 4 के बदले 40 विधायक बनाकर संकल्प पूरा करूंगा, अब यह लक्ष्य हासिल करना संभव है। हम लोगों की एकता ही महागठबंधन की सफलता सुनिश्चित कर सकती है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके साथ ही जहां महागठबंधन के विधायक नहीं हैं, वहां एनडीए के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के लिए कहा। मुकेश सहनी ने दृढ़ संकल्प के साथ भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने जा रही है। इसके बाद स्वाभाविक रूप से सामने आने वाली कई समस्याएं हल हो जाएंगी।

मुकेश सहनी ने दावा किया है कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि जनता जाग चुकी है, वहीं समझ चुकी है कि एनडीए ने उनके साथ विश्वासघात किया है। महागठबंधन को जनता का किता प्यार मिलता है, यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा, लेकिन सहनी अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+