Bihar Politics: जानिए कौन हैं दिलीप जायसवाल, जिन्हें बीजेपी ने दूसरी बार बनाया बिहार का प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Politics: देश भर में चल रहे बीजेपी संगठन पर्व के अंतर्गत आज बिहार में बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव हुआ। पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी अध्यक्ष का चुन लिया गया।

दरअसल, इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bihar Politics

प्रदेश अध्यक्ष बनना पहले से था तय

बता दें कि, इस चुनावी साल में एक बार फिर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ही बिहार बीजेपी अध्यक्ष बने हैं।दरअसल, बीजेपी के तरफ से सिर्फ दिलीप जायसवाल ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। इसी वजह से उनका जीतना पहले से ही तय माना जा रहा था। वहीं वे एक बार फिर से बीजेपी अध्यक्ष बन गए हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: तारीख तय! नीतीश के बेटे निशांत की इस दिन JDU में होगी एंट्री

दिलीप जायसवाल दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष

दिलीप जायसवाल को पिछले साल ही बीजेपी ने सम्राट चौधरी की जगह पर प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। वहीं दिलीप जायसवाल हाल ही में बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था।

बता दें कि बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मुला है। जिसके तहत एक व्यक्ति के पास एक टाइम में एक ही पद खना होता है। इसी को लेकर दिलीप जायसवाल को नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

जानिए कौन है दिलीप जायसवाल?

दिलीप जायसवाल बिहार के सीमांचल क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। वे साल 2009 से लगातार पूर्णिया, अररिया और किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं दिलीप जायसवाल लगभग 20 साल तक बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष रहे हैं।

वहीं जायसवाल सिक्किम भाजपा के राज्य प्रभारी भी रहे हैं। जायसवाल को गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। इन्होंने किशनगंज से 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ें Bihar Politics: चाचा का शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा लेकिन कुर्सी नहीं छोड़ेंगे- प्रशांत किशोर

जायसवाल ने MBA, Ph.D.की पढ़ाई की है

मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले दिलीप जायसवाल बीजेपी और संघ के पुराने नेता हैं। कलवार जाति से ताल्लुक रखने वाले जायसवाल ने M.Sc., MBA, M. Phil और Ph.D.की पढ़ाई की है। वहीं वे शुरुआत से ही बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+