Bihar Politics: कांग्रेस,RJD का एजेंडा सेट है! राहुल गांधी के ताबड़तोड़ बिहार दौरे के मायने?
Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों हलचलें कुछ ज्यादा ही तेज हैं। राहुल गांधी का सोमवार (7 अप्रैल) को बिहार का यह साल का तीसरा दौरा केवल 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसके जरिए कांग्रेस कई परतों वाली सियासी बिसात बिछा रही है।
राहुल गांधी का दलितों और युवाओं को लेकर मुखर होना कोई अचानक आया भावनात्मक फैसला नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सोच का हिस्सा लगता है। फरवरी की यात्रा में विशेष रूप से दलितों पर फोकस और अब कन्हैया कुमार की यात्रा में भागीदारी-दोनों कदम कांग्रेस की जातिगत और वर्गीय राजनीति में नए समीकरण बिठाने की कवायद का हिस्सा हैं।

Bihar politics 2025: दलित नेता पर दांव, भूमिहार कन्हैया कुमार को चेहरा बनाकर किसे कंफ्यूज कर रही कांग्रेस?
राजेश कुमार जैसे दिग्गज दलित नेता को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपना और अगड़ी जाति के कन्हैया कुमार को प्रमुख चेहरा बनाना यह दिखाता है कि पार्टी सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश में लगी है।
कांग्रेस को इस बात का बखूबी अंदाजा है कि अगर उसे राजद (RJD) के साथ रहते हुए अपनी ताकत दिखानी है तो पहले उसे अपने संगठन को जमीन पर मजबूत करना होगा।
कांग्रेस चाहती है कि बिहार विधानसभा चुनावों में सीट बंटवारे से पहले वह यह दिखा दे कि वह केवल आरजेडी की 'बी-टीम' नहीं है, बल्कि स्वतंत्र वोट बैंक और मुद्दों के साथ मैदान में है। यही वजह है कि 243 सीटों पर सक्रियता दिखाई जा रही है।
लेकिन सवाल है-क्या कांग्रेस की यह कवायद असल में लालू की पार्टी को घेरने की रणनीति है या बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को चुनौती देने की?
Bihar politics: आरजेडी के वोट बैंक को परोक्ष रूप से महागठबंधन के पक्ष में मजबूत करने में जुटी है कांग्रेस?
इस पर राजनीतिक विश्लेषकों की राय काफी मायने रखते हैं। कुछ का मानना है कि कांग्रेस फिलहाल आरजेडी के 'माय-MY' समीकरण (मुस्लिम-यादव) में दलितों और युवाओं को जोड़कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
डेक्कन हेराल्ड डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपना नाम नहीं जाहिर होने देने का अनुरोध करते हुए राय दी है कि 'आरजेडी का मुस्लिम-यादव वोट बैंक करीब 30% है और वह लगभग लालू यादव के प्रति समर्पित है। अगर इसमें दलित वोट भी शामिल हो जाए, जो कि पहले कांग्रेस के साथ हुआ करता था, तो इंडिया ब्लॉक का वोट प्रतिशत बहुत ही मजबूत हो सकता है।'
Bihar Election 2025: आरजेडी को लेकर कांग्रेस के रुख में बदलाव के पूर्ण संकेत
अगर वरिष्ठ पत्रकार की राय को कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के हालिया पहल और बयान से मिलाकर देखें तो काफी कुछ सियासी संकेत स्पष्ट हो सकता है।
अल्लावरु वही हैं, जिन्होंने पहले दावा किया था कि 'कांग्रेस किसी की बी-टीम नहीं है'। लेकिन, वह हाल ही में दिल्ली के एम्स में भर्ती राजद चीफ लालू यादव से मुलाकात करके आए हैं, जो उनकी आरजेडी सुप्रीमो से पहली भेंट है।
इस मुलाकात के बाद उनके टोन भी बदल चुके हैं और उन्होंने कहा है 'हम मिलकर आने वाले चुनावों में एनडीए की बड़ी हार मुकम्मल करेंगे।' इससे पहले कांग्रेस के एक विधायक यह भी कह चुके हैं कि बिहार में महागठबंधन के जीतने पर मुख्यमंत्री पर फैसला उनकी पार्टी का आला कमान करेगा।
Bihar Chunav 2025: राजद से ज्यादा से ज्यादा सीटें लेने का भी चल रही है दांव
बहरहाल, कांग्रेस की यह 'नव-सक्रियता' आरजेडी के लिए भी एक सिग्नल है कि अगर उसने सीटों पर नरमी नहीं दिखाई, तो पार्टी गठबंधन से बाहर जाकर भी अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है।
इस सबके बीच असली चुनौती यह रहेगी कि कांग्रेस इन दौरों और नारों को वोट में कैसे तब्दील कर पाती है? क्योंकि जमीनी हकीकत यही है कि बिहार में उसकी संगठनात्मक उपस्थिति अभी भी नहीं के बराबर है।
कांग्रेस को केवल जातीय समीकरण या चेहरे नहीं, बल्कि ठोस नीति और लगातार जमीनी संघर्ष से अपने खोए जनाधार को वापस लाने की जरूरत है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications