Bihar Police: कोरोना काल में गई पिता की नौकरी,छोड़ गए साथ, आर्थिक तंगी जूझते हुए बेटी ने लिखी कामयाबी की ईबारत
Bihar Police Result 2025, Motivational Story: बिहार में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। 21,391 लोगों के लिए खुशख़बरी है जो कई लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी है। हरचंदा,( मुजफ्फरपुर) की रहने वाली सपना कुमारी भी सफल उम्मीदवारों में शामिल हैं। पुलिस बल में नौकरी पाने का इनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
अपने पिता की मृत्यु की बड़ी चुनौती का सामना करने के बावजूद, अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं सपना ने वर्दी पहनने के गहरे जुनून से कामयाबी हासिल की है। सपना के पिता गुजरात की एक फैक्ट्री में मजदूर थे। कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई।

इससे सपना के परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा, फिर उन्होंने खेती कर परिवार का गुज़ारा किया। चुनौतीपुर्ण ज़िंदगी उस वक्त और भी मुश्किल हो गई, जब 2023 में सपना के पिता का निधन हो गया। जीविकोपार्जन के लिए कोई और नहीं होने की वजह से सपना के जीजा और उनकी बहन के कंधों पर जिम्मेदारी आ गई।
सपना की बहन भारतीय अर्धसैनिक बलों के लिए चुनी गई थीं। जिस दिन उनकी बहन को एसएससी जीडी परीक्षा देनी थी, उसी दिन उनके पिता की मृत्यु हो गई। परिवार की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने परीक्षा दी और फिर नौकरी भी हासिल की। दीदी का दृढ़ संकल्प सपना के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
सपना अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं, उन्होंने कहा कि सभी ने मुझे अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखने के साथ ही नियमित और गंभीर अध्ययन करने पर ज़ोर दिया। सपना के सबसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, उसके शिक्षक एस रंजन शर्मा ने बिना किसी शुल्क के उसकी पढ़ाई का खर्च उठाया।
सपना की जब बाद में, आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ तो वह अपने शिक्षको को पैसे देवे लगी। सपना के शिक्षक का मानना है कि मानना है कि सभी को मदद करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिक्षा वित्तीय बाधाओं के कारण बाधित न हो। सपना की कहानी उन लोगों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक है जो इसी तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications