Pawan Singh Wife: कौन थी पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह? दर्दभरी है उनकी मौत की कहानी
Pawan Singh Wife : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर बेवफाई का गंभीर आरोप लगाया है और सोशल मीडिया के जरिए घर लौटने की गुहार लगाई है।
छोड़ा और अब टच में नहीं- ज्योति
ज्योति सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने बताया कि पवन सिंह उन्हें पिछले कई महीनों से छोड़कर चले गए हैं और अब उनसे कोई संपर्क नहीं रखते। ज्योति के मुताबिक, उन्होंने कई बार पवन से बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

इसी बीच, ज्योति सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए महिला पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह किसी दूसरी महिला के साथ होटल में थे। इस घटना के बाद पुलिस ने ज्योति सिंह को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ भी दिया गया।
पहली पत्नी के साथ क्या हुआ था?
बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने शादी के सिर्फ एक साल बाद ही आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त यह खबर पूरे भोजपुरी फिल्म जगत के लिए बड़ी चौंकाने वाली साबित हुई थी।
पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली। नीलम, पवन सिंह के बड़े भाई की साली थीं। दोनों की नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ीं और फिर उन्होंने शादी कर ली।
पंखे से लटकी थीं नीलम
नीलम की आत्महत्या ने 8 मार्च, 2015 को पूरे भोजपुरी फिल्म उद्योग को सदमे में डाल दिया था। नीलम की बहन ने तब बताया था कि पवन सिंह काम में इतने व्यस्त रहते थे कि अपनी पत्नी को समय नहीं दे पाते थे, जिससे नीलम परेशान रहती थीं।
मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, नीलम का शव अंबोली स्थित पवन सिंह के फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। जांच में सामने आया कि नीलम को इस बात से तनाव था कि पवन सिंह अक्सर देर रात घर लौटते थे और उनसे बातचीत नहीं करते थे। वहीं पवन सिंह ने इस बारे में कहा था- वो देवी थी जिसे मैंने खो दिया।
6 महीने से हैं पत्नी से दूर
अब पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी वही आरोप दोहराए हैं। उन्होंने कहा है कि पवन पिछले छह महीने से उनसे दूरी बनाए हुए हैं और किसी भी तरह का रिश्ता निभाने से बच रहे हैं। ज्योति का कहना है कि जब उनके पिता पवन सिंह से मिलने गए, तो उन्हें भी मिलने नहीं दिया गया।
डेढ़ घंटे की दूसरी पत्नी से बात
पवन सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्योति सिंह के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, "मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आपकी जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं। ज्योति सिंह जी क्या ये सच नहीं है कि जब कल आप मेरी सोसाइटी में आई थीं, तो मैंने आपको अपने घर पर सम्मान के साथ बुलाया और 1:30 घंटे हम लोगों की बातचीत हुई"।
चुनाव लड़ना चाहती हैं नीलम- पवन सिंह
उन्होंने आगे लिखा, "आपने सिर्फ एक ही रट लगाई है कि मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी, जो मेरे बस में नहीं है। समाज में ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि मैंने पुलिस को बुलाया था, जबकि वह वहां पर पहले से इसलिए मौजूद थी कि कहीं आपके साथ आए लोगों के द्वारा या किसी और के साथ कोई अनहोनी न हो"।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications