पिता लालू यादव की तरह कुर्ता फाड़ होली खेलते हुए नजर आए तेज प्रताप, बुलेट से गए मां का आशीर्वाद लेने
पटना। आज यानी कि मंगलवार को देश के सभी हिस्सों में लोग धूमधाम से होली मना रहे हैं। बात जब होली की हो और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के घर की होली की बात नहीं हो तो बात अधूरी रह जाएगी। हालांकि चारा घोटाला मामले में जेल की सजा होने पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले तीन साल से जेल में ही हैं। इसके चललते उनके कुर्ता फाड़ होली को उनके समर्थक काफी मिस करते हैं। लेकिन इस बार लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने उनकी कमी पूरी करने की कोशिश की।

अक्सर अपने पिता की तरह बात करने वाले तेज प्रताप यादव का होली के दौरान भी लालू यादव वाला अंदाज दिखा। जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कुर्ता फाड़ होली खेली। पिता की 'कुर्ता फाड़' होली की तरह होली खेलते हुए मीडिया कर्मियों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा वह पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी याद किया। दरअसल, तेजस्वी यादव इस वक्त दिल्ली में हैं।
पिछले तीन वर्षों से लालू परिवार में वैसी होली नहीं देखी गयी, जैसी लालू प्रसाद यादव के समय में होली खेली जाती थी। तेज प्रताप यादव ने होली नहीं मनाने को लेकिर मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को 'चच्चा' कर कर संबोधित करते हुए होली की बधाई दी। इसके बाद वह बुलेट से मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पर भी गये, जहां राबड़ी देवी भावुक हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications