बिहार: IAS दीपक आनंद के 4 ठिकानों पर विजिलेंस टीम का छापा, निकला बिहार का धनकुबेर

पटना। आईएएस अधिकारी और पूर्व डीएम दीपक आनंद के ठिकाने पर कल शाम स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने छापेमारी की जिसमे करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ। स्पेशल टीम ने छपरा के पूर्व डीएम दीपक आनंद के चार ठिकाने पटना के सर्किट हाउस ,सीतामढ़ी स्थित पैतृक घर ,गोड्‌डा और कटिहार में छापेमारी की जिसमें आय से 2.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति के कई अहम सबूत मिले हैं।

छापेमारी में मिली अथाह संपत्ति

छापेमारी में मिली अथाह संपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल विजिलेंस टीम ने पटना के सर्किट हाउस में छापेमारी की जिसमें आईएएस के कमरे से 25 लाख के किसान विकास पत्र, 27.5 लाख के पोस्टल डिपॉजिट के पेपर और जेवरात खरीद से जुड़ी 25 लाख की रसीद मिली है तो नहीं सीतामढ़ी के कोर्ट बाजार स्थित उनके पैतृक आ‌वास से करोड़ों रुपये के निवेश और जमीन के कागजात मिले हैं। इसमें पटना के पीएंडएम मॉल में दो दुकानों के कागजात भी शामिल हैं। इसमें एक दुकान का उल्लेख उन्होंने राज्य सरकार को दी गई अपनी संपत्ति के ब्योरे में भी किया है। आपको बताते चलें कि आईएएस अधिकारी दीपक आनंद पटना से सर्किट हाउस में रहते थे। वहीं उनकी पत्नी डॉक्टर शिखा रानी कटिहार में रहती थीं।

आय से है 2.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति

आय से है 2.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति

बातचीत करते हुए एसवीयू के आईजी रत्न संजय ने बताया कि जांच के बाद संपत्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। दीपक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था जिसमें आय से 1.55 करोड़ अधिक संपत्ति की बात बताई गई थी। जिसके बाद टीम ने छापेमारी शुरू की और छापेमारी में आय से 2.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति के सबूत मिले हैं। कुछ संपत्ति उनके परिजन के नाम पर भी है। तो छापेमारी के दौरान दो लॉकर भी मिले हैं जिसे खोलने के बाद और संपत्ति का पर्दाफाश होगा।

बचत से साढ़ें 19 करोंड़ से ज्यादा की संपत्ति

बचत से साढ़ें 19 करोंड़ से ज्यादा की संपत्ति

अब तक रियल एस्टेट, जेवरात, पोस्ट ऑफिस व बैंक में मोटी रकम निवेश के सबूत मिले हैं। दीपक आनंद के पास कुल बचत की अपेक्षा साढ़े 19 गुना से अधिक की संपत्ति का पता चला है। एसवीयू के मुताबिक कुल आय में खर्च काट कर 11.76 लाख की बचत हुई। हालांकि हकीकत यह है कि दीपक के पास 2.30 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

मजह कुछ सालों में बन गया करोड़पति

मजह कुछ सालों में बन गया करोड़पति

आपको बताते चलें कि एक दशक की नौकरी में दीपक आनंद करोड़पति बन गए। सीतामढ़ी के रहने वाले दीपक 2007 बैच के आईएएस अधिकारी है जिनकी पहली पोस्टिंग एसडीओ के रूप में बेतिया में हुआ थी फिर समस्तीपुर के डीडीसी, बांका व सारण के डीएम के अलावा पंचायती राज निदेशक रहे। फिलहाल वह सेंटिंग करके पटना के सर्किट हाउस में रुके हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+