पटना: पुलिसवालों की आंखों पर झंडू बाम लगाकर फरार हो गए 3 कैदी, ट्रैफिक में रुकी वैन और हुआ फिर ऐसा...

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस वैन से तीन कैदी फरार हो गए हैं। पटना में जेल की एक वैन से गुरुवार (15 जून) दोपहर तीन कैदी अपने पुलिस गार्डों की आंखों पर 'झंडू बाम' लगाकर फरार हो गए। पटना पुलिस ने खुद ये जानकारी दी है।

पुलिस जेल वैन अशोक राजपथ पर पीरबहोर पुलिस थाने के पास स्थित जिला अदालत की ओर जा रही थी, तभी तीनों कैदी मौका देखकर फरार हुए। इस घटना ने बिहार की राजधानी में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को लागू करने पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Patna police

जब कैदियों को लेकर वैन बीएन कॉलेज मोड़ पर पहुंची, तो दो ई-रिक्शा चालकों की एक बाइक सवार से कहा-सुनी हो गई, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया था। जिसके बाद जेल वैन भी जाम में फंस गई।

पटना के डीएसपी टाउन अशोक कुमार ने कहा, " ट्रैफिक जाम में जेल वैन के फंसने के बाद दो पुलिसकर्मी नीचे उतरे और सुचारू यातायात बहाल करने की कोशिश की। इसी बीच झंडू बाम ले जा रहे कैदियों ने इसे वैन के भीतर अन्य तीन पुलिसकर्मियों की आंखों पर रगड़ा और वहां से भाग गए।''

कैदियों को रोकने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। उस वैन में फुलवारीशरीफ जेल से 43 कैदी पटना जिला अदालत की ओर जाने के लिए निकले थे। पुलिस वैन के साथ दो अधिकारियों सहित पांच पुलिसकर्मी भी थे।

भगोड़े कैदियों की पहचान नीरज चौधरी, सोनू शर्मा और सोनू कुमार के रूप में हुई है। सभी को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि सोनू कुमार इससे पहले भी हिरासत से भाग चुका था। उनके मामले की सुनवाई गुरुवार दोपहर सिविल कोर्ट में होनी थी। इसलिए उन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एके सिंह ने कहा, ''फुलवारीशरीफ जेल से 43 कैदियों को लेकर एक पुलिस वैन पटना जिला अदालत जा रही थी जब घटना की सूचना मिली। सड़क पर दो यात्रियों के बीच झगड़े के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था। जिसके बाद दो पुलिसकर्मी समस्या को सुलझाने के लिए बाहर निकले। उसी दौरान तीनों कैदियों ने वैन के अंदर पुलिसकर्मियों की आंखों पर बाम लगा दिया। और भाग गए।''

इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पटना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों कैदियों के पास आखिर झंडू बाम कहां से आया। पटना पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रास्ते में ट्रैफिक जाम जानबूझकर किया था या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+