Bihar News Today: पटना में छठ पूजा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी: आज और कल कई रास्ते बंद, स्कूल 29 अक्टूबर तक बंद

Bihar News Today In Hindi: छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। शहर में कई मार्गों पर रूट डायवर्जन, वन-वे नियम और विशेष पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। इसके साथ ही, छठ पर्व के चलते बिहार में स्कूलों की छुट्टी की भी घोषणा कर दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस के प्लान के अनुसार, शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तकऔर 28 अक्टूबर सुबह 2 बजे से 8 बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान केवल आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, अग्निशामक) और छठव्रतियों के वाहनों को ही अनुमति होगी।

bihar news today in hindi

प्रमुख मार्ग जो रहेंगे बंद/प्रभावित:

  • कारगिल चौक से दीदारगंज तक: अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। केवल प्रशासनिक और आपातकालीन वाहन ही गुज़र सकेंगे।
  • जेपी गंगापथ (मरीन ड्राइव): 27 और 28 अक्टूबर को दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों लेन में वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • दीघा मोड़ से आशियाना मोड़: 27 अक्टूबर (दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक) और 28 अक्टूबर (सुबह 3 बजे से 6 बजे तक) यह मार्ग उत्तर से दक्षिण दिशामें यातायात के लिए बंद रहेगा।
  • जेपी सेतु: 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को सोनपुर/छपरा से पटना आने वाले भारी वाहनों (ट्रक, बस, हाईवा) का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
  • अटल पथ: 27 अक्टूबर (सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक) और 28 अक्टूबर (सुबह 2 बजे से 9 बजे तक) सामान्य वाहनों के लिए बंद रहेगा।

व्यावसायिक वाहनों पर रोक:
27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 28 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक गायघाट पुल के नीचे तक ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि में भारी मालवाहक वाहनोंका प्रवेश भी वर्जित रहेगा।

छठ महापर्व और स्कूल बंद
छठ पर्व के कारण बिहार में सभी स्कूल 29 अक्टूबर, 2025 तक बंदर हेंगे। यानी, स्कूल अब 30 अक्टूबर को खुलेंगे।

इस चार दिवसीय त्योहार का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 25 अक्टूबर: नहाय-खाय (पहला दिन)
  • 26 अक्टूबर: खरना (उपवास)
  • 27 अक्टूबर: संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य को अर्घ्य)
  • 28 अक्टूबर: उषा अर्घ्य(उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन)

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सहयोग बनाए रखें तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+