Bihar News: बिहार में तीन नए मंत्रालय का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की लगी मुहर, कर्मचारियों का DA भी बढ़ाया
Nitish Kumar cabinet meeting 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (09 दिसंबर, 2024) को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। सबसे बड़ा फैसला राज्य के सरकारी कर्मचारियों (छठा वेतनमान) और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी का है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा।
इसके अलावा, युवा रोजगार एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा और सिविल विमानन जैसे तीन महत्वपूर्ण नए विभागों के गठन को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने कई विभागों के नाम बदलने और पटना चिड़ियाघर के टिकट की दरों में वृद्धि की दिशा में कदम उठाने का भी निर्णय लिया है।

Bihar DA hike 2025: सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
राज्य सरकार ने अपने सरकारी सेवकों (छठा वेतनमान) और पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5% का इजाफा करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। इस वृद्धि के बाद, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो जाएगा। यह फैसला राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वित्तीय तौर पर काफी महत्वपूर्ण है।
ये भी पढें: BISF Bihar: बिहार में नया सिक्योरिटी मॉडल, CISF की तर्ज पर BISF करेगी उद्योगों की सुरक्षा
तीन नए विभागों का गठन
- युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग - Department of Youth Employment and Skill Development
- उच्च शिक्षा विभाग - Department of Higher Education
- सिविल विमानन विभाग - Department of Civil Aviation
बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और आम लोगों के दायित्वों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए तीन नए विभागों के गठन को मंजूरी दी है। इन नए विभागों के गठन से युवाओं के सशक्तीकरण, उच्च शिक्षा के विकास और राज्य में नागरिक उड्डयन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा।
कई विभागों के नाम में किया गया बदलाव
कैबिनेट ने कई मौजूदा विभागों के नाम भी बदले हैं, जैसे श्रम संसाधन विभाग का नाम बदलकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग किया गया है। साथ ही, युवाओं के कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बिहार सरकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSEIL) मुंबई के साथ 'विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम' चलाने के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करेगी। तकनीकी विकास निदेशालय का नाम भी अब सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय होगा।
ये भी पढे़ं: Bihar News: क्या टूट जाएगी RJD? तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
चिड़ियाघर टिकटों में वृद्धि
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में, कैबिनेट ने वाल्मीकि नगर में बाघों की सुरक्षा के लिए 'व्याघ्र आरक्ष फाउंडेशन न्यास' के गठन को मंजूरी दी है, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दूसरी ओर, पटना चिड़ियाखाना (संजय गांधी जैविक उद्यान) में संसाधनों को बढ़ाने के लिए प्रवेश टिकट का दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए सबसे पहले एक सोसाइटी का गठन किया जाएगा।
ये भी पढे़ं: Bihar News: बिहार में बड़ा घोटाला! 7 विधायक-सांसद सैलरी के साथ ले रहे 'पेंशन', लिस्ट में मोदी-नीतीश के मंत्री












Click it and Unblock the Notifications