तेजस्वी यादव ने कहा बिहार को पैर पकडु़आ सीएम नहीं चाहिए, गिरिराज सिंह भी तब जागे हैं, जब मैंने ट्वीट किया
Bihar News: बिहार में साल 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। लेकिन बिहार का सीयासी तापमान अभी से काफी हाई हो गया है। पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बिहार को पैर पकडु़आ मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। IIMR और बीज उत्पादन केंद्र को बिहार से कर्नाटक ट्रांसफर करने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है।
बिहार को मुख्यमंत्री पैर पकडु़आ नहीं चाहिए: तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया कि बिहार को मुख्यमंत्री पैर पकडु़आ नहीं चाहिए। बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो निडर होकर के काम करे। जिसके पास विजन हो, जो बिहार को आगे ले जाए वहां के लोगों को आगे ले जाए। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण चोर पार्टी है। इनके दोनो उपमुख्यमंत्री को सीर्फ लालू जी और तेजस्वी यादव को गाली देने से फुर्सत नहीं है।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा IIMR और बीज उत्पादन केंद्र को बिहार से कर्नाटक स्थानांतरित करने पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा अगर बिहार के सीएम को इसकी जानकारी थी, तो उन्होंने पीएम और कृषि मंत्री से बात क्यों नहीं की? या तो इनकी सहमती होगी या ये इतने अच्छे है कि इनकी सहमती की जरुरत नहीं है।
मुख्यमंत्री का बिहार से पलायन रोकने का कोई इरादा नहीं है: तेजस्वी यादव
उनका बिहार से पलायन को रोकने का कोई इरादा नहीं है। वे इसे बढ़ावा देने की तैयारी कर रहे हैं। वे चाहते है कि बिहार में जो कुछ भी है वो बिहार से बाहर चला जाए। ये है डंबल इंजन की सरकार। NDA बिहार से सौतेला व्यवहार कर रही है। एक तो उन्होंने बजट में कुछ नहीं दिया। जो बिहार में था उसे भी छिनकर दूसरे राज्यों को दे दिया गया।
भाजपा के किसी भी व्यक्ति ने इस कदम का विरोध नहीं किया। नीतीश कुमार को अपनी कुर्सी के अलावा किसी चीज की परवाह नहीं है।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह तब जागे हैं, जब तेजस्वी ने ट्वीट करके मामले को उठाया है। ये हाल केंद्रीय मंत्री का है। अब तक क्यों नहीं बोले? कल गिरिराज सिंह ने कहा है कि ऐसा होने नहीं देंगे। जबकि चिट्टी में देखकर पता चल रहा है कि ये दिसंबर की चिट्टी है। क्षेत्र में इतना बड़ा चीज है वो भी चला जा रहा है और इनलोगों को पता नहीं चल रहा है। न सीएम को होश है न कपड़ा मंत्री को पता है। ये कैसी तालमेल की सरकार चल रही है। लालू जी रेलमंत्री थे तो नब्बें करोड़ का मुनाफा दिया। तीन-तीन कारखाने दिया। हमलोग स्पेशल पैकेज दिलवाते थे। ऐसे होता है काम। राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहा है और सरकार खामोश है। मुख्यमंत्री सीर्फ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications