Bihar News: गया में स्कूली बस पलटने से दर्दनाक हादसा, घायल छात्र ने बताया आंखों देखा हाल

Bihar News, Gaya School Bus Accident News Update: बिहार के गया जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल बस में सवार 14 बच्चे ज़ख्मी हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो स्कूल ब, तेज़ रफ्तार में थी इस वजह से अनियंत्रित हो गई।

तेज रफ्तार स्कूली बस पलटने की वजह से जख्मी हुए 14 बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पालत में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं बच्चों के साथ एक शिक्षक के भी ज़ख्मी होने की खबर है। बस हादसा मामले पर जब स्कूल प्रबंधन से सवाल किया गया तो मामले में कुछ भी बोलने से इंकरा कर रहे हैं।

Bihar News school bus in accident Gaya news in hindi, injured student told what he saw with his own eyes

स्थानीय लोगों की मानें तो गया डोभी रोड के करीब ओटीए के पास स्कूल बस हादसे का शिकार हुई है। स्कूल बस की रफ्तार तेज़ थी, ओवर टेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 14 बच्चे ज़ख्मी हो गए।

घायल छात्रों को इलाज के नारायण मेडिकाल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र ने बताया कि हम लोग स्कूल बस में सवार हो कर विद्यालय जा रहे थे। बस की रफ्तार तेज़ थी ओवरटेक करने के चक्कर में बस पलट गई। जैसे ही बस अनियंत्रित हुए मेरा सिर खिड़की के शीशे से टकरा गया और मैं जख्यमी हो गया।

छात्र ने कहा कि स्कूल में आज स्पोर्ट-डे की वजह से शामिल होने के लिए सभी लोग उत्साहित थे, खुशी-खुशी स्कूल जा रहे थे। इसके बाद दीपावली की छुट्टी होने की भी खुशी थी। वहीं दर्दनाक हादसे की वजह सारी खुशी मातम में बदल गई। अब बस सभी बच्चे के स्वस्थ्य होकर घर पहुंचने की कामना है। वहीं बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चे ख़तरे से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+