Bihar: फुरकान को रेलवे पुलिस ने इतना पीटा कि आंत आ गई बाहर, परिवार को छोड़ने आया था स्टेशन

Bihar News: रेलवे पुलिस के जवानों ने बिहार के सीतामढ़ी (Sitamarhi) एक शख्स को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके आंतें तक बाहर आ गईं। यह घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है, जब मोहम्मद फुरकान नामका शख्स अपने परिवार को छोड़ने के लिए पुपरी रेलवे स्टेशन पर आया था।

इस दौरान मुंबई जाने वाली कर्म भूमि एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। जिसके कारण यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ज्यादा थी और सभी यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। खबर के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि फुरकान के परिवार के लोगों का सीट को लेकर दूसरे पैसेंजर से विवाद हो गया।

Bihar News

यात्रियों के बीच हुए विवाद को कंट्रोल करने के लिए जीआरपी के जवान आए गए। ऐसा बताया जा रहा है कि यात्रियों ने जवानों को भी पीट दिया, जिसके बाद जवानों ने बल का प्रयोग किया। इस घटना में फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंतें बाहर निकल आई है। पुलिस के मुताबिक, फुरकान के पेट की कुछ दिनों पहले ही सर्जरी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और फुरकान के परिवार वालों ने जीआरपी कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप लगाते हुए कहा कि जीआरपी कर्मियों ने यात्रियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान फुरकान इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी आंतें बाहर आ गईं। इस घटना ने तेजी से तूल पकड़ा और स्टेशन पर हंगामा मच गया।

लोगों ने बर्बर पिटाई के विरोध में रेलवे स्टेशन के परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और दो जवानों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं, इस मामले की जांच के आदेश भी दिए गए है।

इस घटना की जानकारी देते हुए घायल फुरकान के रिश्तेदार मोहम्मद नासिर ने बताया कि वे अपने परिवार को जनरल डिब्बे में चढ़ाने गए थे, तभी सीट को लेकर विवाद शुरू हो गया। नासिर ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और फुरकान की पिटाई शुरू कर दी। हाल ही में पेट का ऑपरेशन होने की जानकारी देने के बावजूद, वे उसे पीटते रहे और उसे पीटते हुए रेलवे ऑफिस ले गए।

ऑपरेशन का जिक्र करने के बाद भी पुलिस ने उसे ऑफिस में बंद कर दिया। खबर के मुताबिक, लोगों की मदद से फुरकान को सीतामढ़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। रात को 3 बजे यहां फुरकान का ऑपरेशन हुआ और अभी उसकी हालत ठीक है।

इस मामले में मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश पहले ही दे दिए गए हैं। वहीं, जवानों को निलंबित कर दिया गया है। कहा कि CCTV फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। साथ ही, वहां मौजूद लोगों से भी पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+