Bihar News: प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, दो दिनों तक मौसम रहेगा साफ, जानिए दशहरा के दिन का हाल

Bihar News, Weather Update: बिहार उमस भरी गर्मी और बारिश से फिलहाल लोगों को राहत है। इसके साथ ही गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। डिप्रेशन की वजह से पूर्वी बिहार के अलावा प्रदेश के कुछ ज़िलों में बारिश होने की संभावना (24 और 25 अक्टूबर) है।

24 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी पटना समेत कई ज़िलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से डिप्रेशन धीरे-धीरे ओडिशा तट की तरफ़ बढ़ रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में इजाफ़ा होगा, वहीं अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar News: Pink cold knocks in the state, weather will remain clear for two days news update hindi

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 और 23 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। पटना समेत प्रदेश के सभी ज़िलों में ठंड की दस्तक हो चुकी है। पछुवा हवा चलने की वजह से सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास भी हो रहा है। हालांकि दिन में धूप भी खिल रही है।

शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो पारा 33 डिग्री से. दर्ज किया गया। यह नॉर्मल से 2 डिग्री से ज्यादा तापमान था। वहीं न्यूनत तापमान में गिरावट दर्ज की की गई थी। एक डिग्री पारा घटकर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गया जिल में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री से. की कमी दर्ज करते हुए तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं भागलपुर जिले अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+