Bihar News: शादी के सिर्फ 23 दिन बाद 'गायब' हुई बिहार की ये महिला अधिकारी, इस शहर से मिली तो मचा हड़कंप
Aryama Deepti BTM Patna missing: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर (BTM) पद पर कार्यरत महिला अधिकारी अर्यमा दीप्ति अचानक लापता हो गईं। शादी के सिर्फ 23 दिन बाद उनके गायब होने की खबर से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पति की शिकायत के बाद पटना पुलिस की टेक्निकल सेल और बाढ़ थाना पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद अर्यमा को छपरा से सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि, उनकी गुमशुदगी के पीछे की वजह सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया।

Patna Police Aryama Deepti: कौन हैं अर्यमा दीप्ति और क्या है मामला?
अर्यमा दीप्ति पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड में कृषि विभाग के अंतर्गत ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर (BTM) के पद पर कार्यरत हैं। वे एक जिम्मेदार अधिकारी मानी जाती हैं। उनकी शादी बीते 4 दिसंबर को शिवम नामक युवक से बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद वे अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आई थीं। 26 दिसंबर को ड्यूटी से लौटने के दौरान वे अचानक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थीं, जिसके बाद अपहरण जैसी आशंकाओं से पुलिस महकमा दहल गया था।
शादी के 23 दिन बाद गायब, पति ने दर्ज कराया केस
अर्यमा के अचानक गायब होने और मोबाइल फोन बंद मिलने से उनके पति शिवम और ससुराल वाले गहरे सदमे में आ गए। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पति ने बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मामला एक महिला अफसर से जुड़ा था, इसलिए एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी और उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई।
ये भी पढे़ं: Bihar School Holiday: बिहार के इस जिले में 30 दिसंबर तक स्कूल बंद, कड़ाके की ठंड को देखते हुए फैसला
Woman officer found Chhapra: दोस्त को 'बर्थडे सरप्राइज' देने का था सारा खेल
पुलिस की जांच और टेक्निकल सेल की मदद से आखिरकार अर्यमा दीप्ति को छपरा जिले से बरामद कर लिया गया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई। अर्यमा ने बताया कि वे अपनी दोस्त अंजली कुमार उर्फ गोल्डी कुमारी के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने छपरा गई थीं। उन्होंने बिना किसी को बताए अचानक यह ट्रिप प्लान किया था। हालांकि, यह 'सरप्राइज' उनके परिवार और पुलिस के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन गया।
ये भी पढे़ं: Bihar News: नीतीश के विधायक को पहनाया गया सोने का मुकुट, कौन है वो शख्स जिसने दिया इतना कीमती तोहफा?
मोबाइल डिस्चार्ज होने से बढ़ी पुलिस की सिरदर्दी
अर्यमा ने पुलिस को सफाई देते हुए कहा कि सफर के दौरान उनका मोबाइल फोन अचानक डिस्चार्ज हो गया था। फोन बंद होने की वजह से वे अपने पति या परिवार के किसी सदस्य को अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं दे सकीं। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक छोटी सी लापरवाही से पटना से छपरा तक पुलिस का हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो जाएगा। पुलिस ने उनकी बातों का सत्यापन करने के बाद उन्हें परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications