Bihar News: नीतीश के विधायक को पहनाया गया सोने का मुकुट, कौन है वो शख्स जिसने दिया इतना कीमती तोहफा?
Bihar MLA Gold Mukut: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक विधायक के अभिनंदन समारोह की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत में समर्थकों ने दीवानगी की सारी हदें पार कर दीं और उन्हें एक ऐसा 'शाही तोहफा' भेंट किया, जिसकी कीमत और चमक ने सबको हैरान कर दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले इस विधायक को सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। सिर पर सजे उस कीमती उपहार को देखकर हर कोई बस यही पूछ रहा है कि आखिर वह भाग्यशाली नेता कौन है और उसे इतना महंगा गिफ्ट देने वाला शख्स कौन?

कौन हैं वो विधायक जिन्हें पहनाया गया सोने का मुकुट?
मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा से जेडीयू विधायक ई. अजीत कुमार (Ajit Kumar JDU MLA Kanti) बिहार की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। वे पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं और इस बार के चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है। अजीत कुमार को कांटी क्षेत्र के चर्चित नेता माने जाते हैं साथ ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। उनकी इसी लोकप्रियता के कारण समर्थकों ने उन्हें सोने का मुकुट पहनाकर 'विकास का राजा' घोषित कर दिया।
ये भी पढे़ं: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के 3 बागी विधायक कौन? जो BJP से मिलकर रच रहे हैं बड़ा सियासी खेल
JDU MLA Gold mukut: किसने दिया ये अनोखा और कीमती गिफ्ट?
विधायक अजीत कुमार को यह सोने का मुकुट जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने भेंट किया है। पानापुर करियात हाईस्कूल के मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान विनोद गुप्ता ने हजारों समर्थकों के सामने विधायक को यह कीमती मुकुट पहनाया। उनका कहना था कि यह उपहार जनता की उम्मीदों और विधायक की मेहनत का सम्मान है। मुकुट पहनाने के बाद पूरे मैदान में विधायक के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और फूलों की बारिश की गई।
ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में 1 जनवरी से सड़क पर नहीं दिखेंगे ये बस और ऑटो, जानें सरकार का बड़ा मास्टरप्लान
51 किलो की माला और 'नया कांटी' का संकल्प
सम्मान समारोह केवल मुकुट तक सीमित नहीं रहा विधायक को 51 किलो की विशाल माला भी पहनाई गई। इस मौके पर भावुक हुए अजीत कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह मुकुट कांटी की जनता के मान-सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले समय में वे 'नया कांटी' बनाएंगे, जहां हर गांव तक विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का भी निर्देश दिया।
ये भी पढे़ं: CM नीतीश कुमार को लेकर आम्रपाली दुबे का बड़ा बयान, हिजाब वाली महिला के लिए सरेआम कही ऐसी बात
Bihar News Hindi: विपक्ष ने उठाया सवाल
जहां एक ओर समर्थक इस सम्मान को जनता का प्यार बता रहे हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसकी आलोचना भी शुरू हो गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि बिहार में नेताओं का इस तरह सोने का मुकुट पहनना 'राजशाही मानसिकता' को दर्शाता है। हालांकि, अजीत कुमार के समर्थकों का तर्क है कि यह जनता की अपनी खुशी है और इसमें किसी भी तरह का सरकारी धन इस्तेमाल नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications