Bihar News: 'नीतीश कुमार आजकल रात में गंदी फिल्में देख रहे हैं,' बोले BJP MP मनोज तिवारी

Bihar News, BJP MP Manoj Tiwari On CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज़ होने पर, सीएम नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है। इसके बाद भी वह लगातार भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। विपक्ष के नेता बयान की काफी निंदा कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।

सीएम नीतीश कुमार के विवादित बयान पर भाजपा के सांसद (दिल्ली) मनोज तिवारी ने तीखा हम बोलते हुए कहा कि रात में नीतीश कुमार गंदी फिल्में देखते हैं। यहां तक की पीएम मोदी ने भी मध्य प्रदेश में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश पर विवादित बयना को लेकर निशाना साधा।

Bihar News: Nitish Kumar is watching dirty movies these days at night, said BJP MP Manoj Tiwari

भोपाल (मध्य प्रदेश) में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने निजी चैनल से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है 2004 में हमने नीतीश कुमार का फेवर करना शुरू किया था। एक कलाकार के तौर पर नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए प्रचार प्रसार भी किया था।

बिहार में उस दौरान जंगलराज को हटाना था। भाजपा का साथ छोड़कर जाने पर भी मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं बोला। लेकिन विधानसभा में माताओं-बहनों और महिलाओं के सामने उन्होंने अमर्यादित बातें कहीं तो, उसे सुनने के बाद लगता है कि नीतीश कुमार रात में कोई गंदी फिल्में देखकर सोए और जाग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सदन की मर्यादा का भी खयाल नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+