Durga Puja festival 2024: सभी पुलिसकर्मियों की 16 अक्टूबर तक छुट्टियां रद्द, बिहार DGP ने जारी किया आदेश

Durga Puja festival 2024: 3 अक्टूबर से पूरे देश में उत्सव का दौर शुरू होने वाला है। दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों के लिए बिहार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आने वाले त्योहारों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ ही, दुर्गा पूजा महोत्सव 2024 के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 16 अक्टूबर तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है।

Bihar Police

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में लिखा है, 'दुर्गापूजा 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने हेतु 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) बंद किया जाता है।'इससे पहले डीआईजी आलोक राज ने कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

उन्होंने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन रखने और क्राइम कंट्रोल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस की तैयारियों पर भी चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए पांच बिंदुओं पर काम करने की जरूरत भी बताई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करने हेतु जरूरी है कि उन्हें कानूनी रूप से सजा दिलवाई जाए। आगे उन्होंने बताया कि आपराधिक घटनाओं में कमी आई है और इसको लेकर लोगों का Perception बदलने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारियों को लीडरशिप की भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक हिंसा एवं घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी। आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर निगरानी एवं अनुश्रवण की आवश्यकता है। गंभीर अपराध के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करनी होगी। लाइसेंसी/गैर लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन, हर्ष फायरिंग, चैन स्नेचिंग, बाइकर्स गैंग इत्यादि पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+