Bihar News: रोहिणी आचार्य पर विवादित बयान देने वाले पत्रकार के बोल, 'गे-लेस्बियन शादी की वजह से भूकंप आ रहे'

Bihar News: बिहार के पत्रकार कन्हैया भेलारी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। यूट्यूब चैनल लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने समलैंगिक विवाहों को लेकर विवादित बयान दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उनकी और रोहिणी की फोन पर हुई तकरार का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब उन्होंने कहा कि आज कल देश-दुनिया में भूकंप आ रहे हैं। इसकी वजह गे-लेस्बियन लोगों की शादी है।

वायरल हुए वीडियो में भेलारी ने समलैंगिक संबंधों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कुछ भी बन जाए, लेकिन कुछ चीजों को हम ठीक नहीं मानते हैं। आज कल लड़का लोग लड़के से और लड़की ही लड़की से शादी कर रही है। यही सब वजह से भूकंप आ रहे हैं।

bihar news Kanhaiya Bhelari

Kanhaiya Bhelari का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में कन्हैया भेलारी कह रहे हैं कि आजकल समलैंगिक संबंध और गे-लेस्बियन शादियां आम हो गई हैं। यह सब प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रहा है। इसके बाद पत्रकार ने उनसे पूछा कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। इस पर जवाब देते हुए भेलारी कहते हैं, 'ठीक है, कर दिया है। यही असली समस्या है। हम इसे ठीक नहीं मानते, इसलिए भूकंप आते हैं।'

इसके बाद वह भूकंप के वैज्ञानिक कारणों पर ध्यान देने के बजाय कहते हैं कि एडवांस होने का मतलब यह नहीं है कि सब सही है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी में रहने के लिए दिया बयान बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Viral Call Recording: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पत्रकार से बातचीत वायरल,सुर्खियों में पारिवारिक विवाद

Bihar News: रोहिणी आचार्य पर दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है जब कन्हैया भेलारी अपने बयान को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वे लड़कियों के मायके जाने को लेकर एक टिप्पणी के कारण आलोचना का सामना कर चुके हैं। उन्होंने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बारे में कहा था कि उनकी शादी हो गई है, ससुराल में रहना चाहिए। शादी के बाद बेटी को मायके में कुंडली मारकर नहीं रहना चाहिए। उस वक्त भी कई महिला पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

यह भी पढ़ें: Rohini Acharya: 'जो खून नहीं दे सकते वो किडनी देंगे', रोहिणी ने फिर फोड़ा Twitter बम, तेजस्वी पर जमकर बरसीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+