Bihar News: ‘जाति बंधन से नाता छोड़ो और सनातन से नाता जोड़ो’, शाह के दौरे से BJP का ‘पोस्टर बम’

Bihar News: बिहार में गिरिराज सिंह के दौरे से पहले भाजपा के 'पोस्टर बम' ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थकों ने एक रथ रवाना किया है। जिसमें पोस्टर गिरिराज सिंग को श्रीकृष्ण और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अर्जुन बताते हुए पोस्टर चस्पा किया गया है।

भाजपा नेता और कार्यकर्ता द्वारा रवाना किए गए रथ में पोस्टर के साथ ही 'जाति बंधन से नाता छोड़ो और सनातन से नाता जोड़ो' स्लोगन भी लिखा है। आपको बता दें कि 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुजफ्फरपुर दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले गिरिराज सिंह के समर्थकों द्वारा रवाना किए गए रथ ने बिहार में सियासी पारा चढ़ा दिया है।

Bihar News: Jati Bandhan se nata todo Aur sanatan se nata jodo, shah ke daure se garmayi siyasat

बिहार महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की सियासत ही कर रही है। समाज को जाति और धर्म की राजनीति में बांट कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। हर जगह भाजपा ने जनता के भरोसे को तोड़ा है। विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव परिणाम से यह साफ हो चुका है कि भाजपा को जनता ने नापसंद करने लगी है।

बिहार में भी भाजपा अपनी हिंदुत्व की सियासत को हवा दे रही है, लेकिन बिहार की जनता अब भारतीय जनता पार्टी के झांसे में नहीं आने वाली है। बिहार के लोगों को विकास चाहिए, प्रदेश की जनता मंदिर और मस्जिद की सियासत में भ्रमित नहीं होने वाले हैं। अब भाजपा के हज़ारों समर्थक यह जान चुके हैं कि धर्म की सियासत कर उन्हें भ्रमित करने का काम किया गया है।

जनता के दिलों में अब भाजपा के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा नेता कभी विकास के मुद्दे पर बात नहीं करते। जब भी उनसे सवाल किया जाता है तो बस हिंदुओं को ख़तरा बताने लगते हैं। 2014 से पहले हिंदू लोग सुरक्षित थे। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से हिंदुओं को ख़तरा महसूस होने लगा है। अब भाजपा के छलावे में जनता नहीं आने वाली है। आगामी चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+