Bihar News: CPI ने खोला BJP के ख़िलाफ़ मोर्चा, ‘INDIA गठबंधन’ से ये है उम्मीद, जानिए चुनावी प्लान
Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों ने, केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस, राजद और जदयू विभिन्न ज़िलों में अपने सियासी कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं। वहीं अब भाजपा के खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है।
CPI बिहार में 'BJP हटाओ, देश बचाओ' रैली करने जा रही है। सीपीआई के अचानक एक्टिव होने पर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल 'इंडिया गठबंधन' में अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। महागठबंधन के सहयोगी दलों में किसे कितनी और कौन सी सीट मिलेगी।

बिहार की सभी 40 सीटों राजद, जदयू से कम सीटें लेने को तैयार नहीं है। वहीं भाकपा नेता भी चाह रहे हैं कि उनके गढ़ और सियासी पकड़ के हिसाब से सीटें दी जाएं। पटना में 2 नवंबर को होने वाली 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली के ज़रिए भाकपा एक तरह से इंडिया गठबंधन को ही शक्ति प्रदर्शन करना चाह रही है।
इस रैली के ज़रिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी यह संदेश देना चाह रही है कि सीटों के बंटवारे में उनके साथ ज़्यादती नहीं हो। CPI इस रैली के ज़रिए अपने गढ़ में सियासी ज़मीन मज़बूत करना चाह रही है ताकि, आगामी चुनाव में 'INDIA गठबंधन' के तहत जिस सीट पर पार्टी दावेदारी करे वह मिल जाए।
भाकपा की पटना में होने वाली 'BJP हटाओ, देश बचाओ' में जदयू नेता, सीएम नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव (राजद सुप्रीमो) के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की ख़बर आ रही है। यह भी ख़बर है कि सीएम नीतीश कुमार रैली को संबोधित करेंगे।
भाकपा के बिहार सचिव रामनरेश पांडेय की मानें तो सीएम नीतीश कुमार ने रैली में आने निमंत्रण को मज़ूर कर लिया है। वहीं इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जगदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश प्रसाद कुशवाहा, कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी निमंत्रण देने का फ़ैसला लिया गया है।
डी राजा (राष्ट्रीय महासचिव, भाकपा), राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान के साथ भाकपा के कई और दिग्गज नेता रैली को संबोधित करेंगे। राम नरेश पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र की जन विरोधी बीजेपी सरकार को सत्ता से साफ करना है। इसलिए ही रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर इसकी ज़ोरशोर से तैयारी चली रही है।












Click it and Unblock the Notifications