रामविलास पासवान की पहली पत्नी को चिराग के चाचा ने घर से निकाला, कमरा में जड़ दिया ताला, जानिए पूरा मामला

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर है जहां केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस पर लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-RV) ने गंभीर आरोप लगाया है। LJP-RV ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है।

रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने घर में ताला जड़ दिया है। रूम में ताला मारने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजकुमारी देवी ने बताया कि उनकी तबीयत भी खराब चल रही है। इस मामले में लोजपा (RV) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा पशुपति पारस और उनके दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नियों ने हाल ही में राजकुमारी देवी को बिहार के खगड़िया जिले में उनके पैतृक आवास से बेदखल करने की कोशिश की थी।

Chirag Paswan

चिराग पासवान ने घटना की जानकारी ली: राजू तिवारी

लोजपा (RV) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान को जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देरी किए तुरंत राम चंद्र पासवान के बेटे प्रिंस पासवान को अपने पैतृक गांव सहार बन्नी जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा। हालांकि LJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि खगड़िया वाले घर में ताला जड़ने की बात बिल्कुल गलत है। चिराग पासवान घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

राजकुमार देवी कौन है?

राजकुमारी देवी दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली पत्नी थी। उनका विवाह 1960 में हुआ था, जब वो मात्र 14 वर्ष के थे। इस विवाह से उनके दो बेटियां, ऊषा और आशा हैं। हालांकि, 1981 में रामविलास पासवान और राजकुमारी देवी का तलाक हो गया। इसके बाद, 1983 में उन्होंने रीना शर्मा से विवाह किया, जो पेशे से एक एयर होस्टेस थीं। बता दे कि रीना शर्मा से शादी करने से 20 साल पहले उन्होंने राजकुमारी देवी से विवाह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+