Bihar News: त्योहार के मद्देनजर पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव, ये सड़कें रहेंगी बंद,जानिए अपडेट
Bihar News, Patna Traffic Update: दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनज़र बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए 21 से 24 अक्टूबर तक ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया गया है। कई सड़कों पर चार दिनों तक पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। डाकबंगला चौराहा जाने रास्तों पर चलमे वाली गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। वहीं शहर के कई दूसरे इलाकों में भी गाड़ियों की शाम और रात में, आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
पटना में सप्तमी से दशहरा तक सरकारी व गैर सरकारी मालवाहक गाड़ियों की एंट्री भी बैन रहेगी। वहीं इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। ट्रैफिक एसपी की मानें तो डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलम्बर, कोतवाली के नज़दीक ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

चौक मोड़ से दीदारगंज तक सिर्फ़ पश्चिम से पूर्व की तरफ़ छोटी गाड़ियां जा सकती हैं। पश्चिम दरवाज़ा से अशोक राजपथ, पूरब दरवाज़ा से अशोक राजपथ, पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में, पूरब से पश्चिम की तरफ़ वाहन परिचालन प्रतिबंधित रहेगी।
Recommended Video
अशोक राजपथ से राजेंद्रनगर और पटना जंक्शन की तरफ़ जाने वाली छोटी गाड़ियों को अशोक राजपथ से होते हुए, गांधी चौक सैदपुर रोड से मोईनुल हक स्टेडियम होते हुए जाना होगा। खजांची रोड पर दक्षिण से उत्तर की ओर गाड़ियां आएंगी। मखनियां कुआं रोड पर दक्षिण से राजपथ में गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। जीएम रोड और सब्ज़ीबाग में दोनों तरफ़ से गाड़ियां नहीं चलेंगी। बारीपथ में बाकरगंज मोड़ से मखनियां कुआं रोड की तरफ गाड़ियों का परचालन नहीं होगा।
नेहरू पथ में (हड़ताली चौक से पटना जंक्शन), पुराने और नए बाईपास जाने वाली छोटी गाड़ियां आयकर गोलंबर से आगे नहीं जाएंगी। वहीं आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ की तरफ़ से होते हुए R ब्लॉक, GPO, चिरैयाटाड़ पुल या फिर करबिगहिया के रास्ते गाड़ियां जा सकती हैं।
बेली रोड में पश्चिम से गांधी मैदान की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां वोल्टॉस मोड़ तक ही जाएंगे। इसके बाद आगे जाने के लिए विद्यापति मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। गांधी मैदान से बेली रोड की तरफ़ जाने वाली छोटी निजी गाड़ियां छज्जुबाग से सिन्हा लाइब्रेरी रोड की तरफ़ से कोतवाली टी तक जा सकते हैं।
GPO गोलंबर की तरफ़ से बुद्धमार्ग की तरफ़ चलनी वाली सभी गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। GPO गोलंबर से पश्चिम R ब्लॉक और पूरब में पटना जंक्शन की तरफ़ ही गाड़ियां जाएंगी। वहीं R ब्लॉक से आयकर गोलंबर की तरफ़ गाड़ियां नहीं चलेंगी।। R ब्लॉक चौराहा से पूरब GPO गोलंबर (पश्चिम हार्डिंग रोड) की तरफ़ जा सकते हैं।
पटना जंक्शन से हड़ताली चौक की तरफ़ जाने वाली सभी गाड़ियां GPO गोलंबर से R ब्लॉक के रास्ते, अटल पथ, दारोगा राय पथ होते हुए जांएंगी। वहीं भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन और स्वामीनंदन तिराहा से डाकबंगला की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। डाक बंगला चौराहा से कोतवाली तक दोनों तरफ़ से गाड़ियों के आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications