Bihar News: जेल में पति से मिलने गई 9 माह की गर्वभती पत्नी की मौत, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

अपने पति को सलाखों के पीछे देखकर पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि उसकी मौत हो गई। महिला 9 महीने की प्रेग्नेंट थी, डॉक्टर ने इसी महीने 27 जून को डिलीवरी की डेट दी थी। 2 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी।

Bihar News 9 months pregnant wife pallavi went to meet her husband in jail died

बिहार के भागलपुर से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर अपने पति से मिलने के लिए केंद्रीय कारागार गई एक 9 माह की गर्वभती पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जेल में बंद अपने पति की हालत देख उसे इतना गहरा सदमा लगा वह बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Bihar News 9 months pregnant wife pallavi went to meet her husband in jail died

2 साल पहले हुई थी लव मैरिज
बता दें कि भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनीडीह निवासी गोविंद कुमार उर्फ गुडडू और पत्नी पल्लवी कुमारी (24) की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी। वहीं करीब एक साल पहले पास के ही विनोद यादव से ज़मीन को लेकर गोविन्द का विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोविंद (गुड्डू) को धारा 307 के तहत जेल भेज दिया था।

Bihar News 9 months pregnant wife pallavi went to meet her husband in jail died

पति की हालत देख सदमे में हुई पल्लवी की मौत
मंगलवार दोपहर पल्लवी अपने पति से मुलाकात करने जेल गई थी। जेल में पति को देखते ही वह चक्कर खाकर गिर गई। आनन-फानन में परिजन और मौजूद पुलिसकर्मी पल्लवी को फौरन मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल्लवी के गर्भ में 9 महीने का बच्चा भी था। डॉक्टर ने डिलीवरी की तारीख 27 जून दी थी। अब गोविंद के परिजनों ने दाह संस्कार के लिए न्यायालय से पैरोल देने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि पति के जेल जाने से पल्लवी काफी दिनों से सदमे में रहने लगी थी।

देवर ने पुलिस पर लगाए आरोप
वहीं महिला के देवर विक्की यादव ने मीडिया से कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई कर उसके भाई को जेल में बंद किया है। दोनों ओर से आवेदन दिया गया था। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग दबंग किस्म के हैं, इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनसे पैसे लेकर पुलिस ने उनके भाई को जेल भेजा है। आज हमारा पूरा घर बिखर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+