Bihar News: 125 विद्यालयों से 3 हज़ार खिलाड़ियों ने गया में लहराया हुनर का पचम, जानिए किसने मारी बाज़ी?

Bihar News, Gaya Zila Khel Pratiyogita: बिहार के गया ज़िले में विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एस.एम ने प्रतियोगिता उद्घाटन किया। गया जिला के लगभग 125 विद्यालय से विभिन्न खेल विद्याओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस दौरान खेल परिसर गया कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जी.डी. गोयनका और टिकारी के बीच हुए क्रिकेट मैच में टिकारी ने 08 विकेट से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच रंगलाल उच्च विद्यालय शेरघाटी और ज्ञान भारती पहाड़पुर के बीच खेला गया।

Bihar News: 3 thousand players from 125 schools displayed their talent in Gaya news in hindi

इस मैच में रंगलाल उच्च विद्यालय शेरघाटी की टीम नें 1 रन से जीत दर्ज की। वहीं तीसरा मैच आंती उच्च विद्यालय टिकारी और गांधी उच्च विद्याल कोंच के बीच खेला गया। इस मैच में गांधी उच्च विद्यालय ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बास्केटबॉल (बालिका-19) प्रतियोगिता में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल टिकारी, गया ने जीत दर्ज की, वहीं डी.ए.वी. मेडिकल, गया की टीम उप विजेता रही। दूसरे बास्केटबॉल (बालिका-17) प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, गया ने जीत दर्ज की वहीं क्रेन हाई स्कूल, गया की टीम उपविजेता रही।

बास्केटबॉल (बालिका-14) प्रतियोगिता में क्रेन हाई स्कूल, गया की टीम ने जीत दर्ज की, वही उपविजेता का खिताब क्रेन हाई स्कूल, शेरघाटी,गया के नाम रहा। इसके अलावा कबड्डी (बालिका -19) के पहले मैच में आर.डी. पब्लिक स्कूल, टिकारी ने जीत दर्ज की। वही उपविजेता का तमगा गांधी उच्च विद्यालय कोंच, गया के नाम रहा।

कबड्डी (बालिका-17) में संस्कार वैली, गया ने जीत दर्ज की, उपविजेता का ताज मध्य विद्यालय साहिल पथरा टनकुपा के नाम रहा। कबड्डी (बालिका-14) विजेता का तमगा मध्य विद्यालय, मनकोसी गया के नाम रहा। उपविजेता का खिताब सेकेन्ड्री डी.पी.एस. गया के नाम रहा।खो-खो (बालक-14) प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय पिपरा वजीरगंज ने मध्य विद्यालय कुडवा खिजरसराय को 11-08 अंको से हराया।

आर.डी. टिकारी ने ज्ञान भारती टिकारी को 09-07 अंको से हराया। ललन स्मारक उच्च विद्यालय कपसिया ने जी.डी. गोयनका को 10-05 अंको से हराया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने मध्य विद्यालय पिपरा (वजीरगंज) को 11-03 अंको से हराया। आपको बता दें कि इसका सेमीफाइनल और फ़ाईनल मैच 31.10.2023 को खेला जायेगा।

खो-खो (बालक-17) प्रतियोगिता में गांधी उच्च विद्यालय कोंच ने उच्च विद्यालय परैया को 04-01 अंको और एक पाली से हराया। मॉउण्ट कॉर्मेल टिकारी ने कन्या मध्य विद्यालय बोधगया को 01-10 अंको से हराया। फुटबॉल (बालक-14) अशोक उच्च विद्यालय परैया ने ज्ञान भारती कैन्ट गया को 01-00 अंको से हराया। वहीं ज्ञान भारती स्कूल ने मध्य विद्यालय कुडवा खिजरसराय को 11-08 अंको से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+