Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण
Bihar New CM LIVE Update: बिहार में आज (14 अप्रैल) नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला हो सकता है। 20 साल से सत्ता संभाल रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अब राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधिकारिक तौर पर सम्राट चौधरी का नाम सीएम के लिए ऐलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने आखिरी बार कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद JDU और BJP विधायक दल की अलग-अलग बैठकें हुईं। भाजपा ऑफिस में विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। कल सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

विधायक दल का नेता बनने पर सम्राट चौधरी का धन्यवाद संदेश
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं… pic.twitter.com/s4w1rlR2DU
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 14, 2026
नीतीश के काम को आगे बढ़ाएंगे सम्राट’: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
Bihar CM LIVE Update: शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का किया ऐलान
भाजपा विधायक दल की बैठक खत्म, सम्राट चौधरी चुने गए नेता
नीतीश युग का अंत! इस्तीफा सौंपा, अब सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर तय
सम्राट चौधरी CM की रेस में सबसे आगे, विजय-बिजेंद्र डिप्टी CM के दावेदार
बिहार में सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन: डेढ़ घंटे में इस्तीफा, BJP विधायक दल की बैठक शुरू
नीतीश कुमार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की
#WATCH | Patna: Bihar CM Nitish Kumar chaired the State Cabinet meeting today.
CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as a Member of Parliament, Rajya Sabha on 10 April 2026.
(Video source: CMO) pic.twitter.com/5S1kHu1Bfk
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM: लालू का सिपाही कैसे बना मोदी-शाह का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी,'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी
पटना में हाई-वोल्टेज सियासी हलचल: पर्यवेक्षक शिवराज पहुंचे, आज होगा नए CM का ऐलान
नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म, सीएम के धन्यवाद प्रस्ताव पर लगी मुहर













Click it and Unblock the Notifications