Bihar Nagar Nikay Chunav Result Update: मधुबनी में पूर्व नगर परिषद के पति वार्ड पार्षद का हार गए चुनाव
Bihar Nagar Nikay Chunav Result Update News: बिहार में हुए निकाय चुनावों नतीजे आने के बाद कई दिलचस्प खबरें भी निकल कर सामने आ रही हैं।
Bihar Nagar Nikay Chunav Result Live updates: बिहार के विभिन्न जिलों में 31 नगर निकायों में हाल ही मतदान हुए थे। रविवार को सुबह 8 बजे सभी निकायों की वोटिंग शुरू हुई। 58 केंद्रों पर हुए मतदान के ज़रिए 806 वार्ड पार्षद निर्वाचित होंगे, वहीं 31 मेयर और डिप्टी मेयर भी चुने जाएंगे।
बिहार के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई थी। नगर निकाय चुनाव की चर्चा के बीच कुछ दिलचस्प खबरें भी सामने आ रही हैं। चलिए आपको उन खबरों से भी रूबरू करवाते हैं। मधुबनी में निर्मल राय (नगर परिषद के पति) वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए।

पूर्व नगर परिषद के पति निर्मल राय को 690 वोट हासिल हुए हैं। वहीं उनके खिलाफ खड़े हुए बद्री राय ने 828 वोट हासिल कर जीत का सेहरा अपने सिर सजाया है। 138 वोटों से जीतने के बाद बद्री राय के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी लोग जमकर जश्न मना रहे हैं।
सीतामढ़ी जिले के नगर पंचायत सुरसंड में मुख्य पार्षद पद के पप्पू कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। ओमप्रकाश झा को उन्होंने 1665 के वोटों से हरा दिया है। Narkatiaganj Nagar Parishad से रीना देवी ने सभापति के पद 7 हज़ार 44 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है।
शिवहर में राजन नंदन सिंह ने मुख्य पार्षद पद पर और कृष्णनंदन साह ने उप मुख्य पार्षद पद पर जीत हासिल की है। इटाढ़ी नगर चुनाव परिणाम में संजय पाठक ने 1156 मतों से मुख्य पार्षद पद की कुर्सी पर क़ब्ज़ा जमाया है। गया नगर निगम में हुए उपचुनाव में वार्ड नंबर 15 से दीपक कुमार चंद्रवंशी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। दीपक ने 1 हज़ार मतों से जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications