Bihar Mausam Samachar: बिहार के इन 3 ज़िलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल
Bihar Mausam Samachar: पटना समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने के आसार हैं। अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून दस्तक दे सकता है। मतलब कि यह कह सकते हैं कि बिहार के सभी जिले के लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बहरहाल अभी 3 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक गुरुवार को पटना सहित दक्षिणी और उत्तरी भागों के ज्यादातर ज़िलों में गरजन के साथ तेज़ रफ़्तार में हवा चलने की उम्मीद है। वहीं कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के भी आसार है। बादलों की आने जाने की वजह से तापमान नॉर्मल बना रहेगा।

बिहार के उत्तरी भागों के तराई वाले क्षेत्र (अररिया, सुपौल और किशनगंज) में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरे जिलों में कुछ जगहों पर नॉर्मल बारिश के आसार हैं। बुधवार को राजधानी पटना सहित 26 जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
राजधानी पटना में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी। इसके साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमाव था। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई में दर्ज किया गया। 24 घंटों के दौरान अररिया, किशनगंज, सुपौल, सीतामढ़ी और रोहतास में बारिश होने की वजह से भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications